- Hindi News »
- India »
- Corona Active Cases And Deaths Across The Country Know The Updates
डरें नहीं पर सतर्क रहें: देश में बढ़ रहे Corona मामले, जून में 58 मौतें और 3400 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने कहा…
कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जून माह में कोरोना से अब 3400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 58 मौतें हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहें।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
कोरोना केस अपडेट: देश भर में कोराना मामले में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जून में कोरोना के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। इस माह अब तक कोरोना से 58 मौतें हो चुकी हैं जबकि 3400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केरल में एक्टिव केसों की संख्या सर्वाधिक पाई गई है। देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 6000 के भी पार पहुंच गई है।
कोरोना एक्टिव केस की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती दिख रही है। कई राज्यों में सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बेहतर होगा कि सतर्क रहें और गाइडलाइन का पालन करें। मई माह में देश में कुल 2710 केस एक्टिव थे, वहीं मौतों की संख्या 7 थीं।
कोरोना से अब तक कुल 65 मौतें
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अब तक 65 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें 58 की जून में ही मौत हुई है। पिछले 9 दिनों में कुल 3423 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को केरल में 3, कर्नाटक में 2 और तमिलनाडु में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। सरकार ने सभी से कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ICU बेड की व्यवस्थाएं भी कर ली गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2 जनवरी का इतिहास: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत, जानिए और भी घटनाएं
महाराष्ट्र में घातक हो रहा कोरोना; 12 नए मरीज पॉजिटिव, 76 वर्षीय महिला की मौत
कोविड-19: देशभर में कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले, 3 लोगों की मौत
कोविड-19: संक्रमण से 1 वर्षीय बच्ची सहित 4 की मौत, 10 नए मरीज आए सामने
जानें इन राज्यों में कोरोना का हाल
- केरल: अब तक कोरोना के 2000 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने बुखार, खांसी-जुकाम से लक्षण मिलने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना से केरल में अब तक 9 मौतें हुई हैं।
- महाराष्ट्र: कोरोना से महाराष्ट्र में मौतों की संख्या सबसे अधिक है। यहां अब 18 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इनमें से 16 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। इस वर्ष कोरोना से यहां 13000 से अधिक सैंपल लिए गए जिसमें 1000 से अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं।
- गुजरात: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो कोरोना मरीजों की संख्या 500 से अधिक हैं। इनमें से 18 को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। अन्य को होम आईसोलेशन की हिदायत दी गई है।
- सिक्किम: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जीटी धुंगेल ने जनता से कोरोना को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होेंने बताया कि 29 मई से अब तक 526 सैंपल टेस्टिंग की गई। इनमें 15 पॉजिटिव मामले पाए गए। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है।
लापरवाही न बरतें, खतरनाक हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 4 मौतें, अब तक 5000 ऐक्टिव केस
चार नए वैरियंट मिलने की भी जानकारी
देश भर में कोरोना के मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि देश में कोरोना के चार नए वैरियंट भी मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि भारत के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के जिन वैरिएंट्स की सीक्वेंसिंग की गई है उनमें LF.7, XFG , JN.1 और NB.1. 8.1 सीरीज के हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे चिंताजनक नहीं बताया है।
Corona active cases and deaths across the country know the updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में
Feb 23, 2026 | 02:26 PMमिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Feb 23, 2026 | 02:21 PMपुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
Feb 23, 2026 | 02:20 PMमुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
Feb 23, 2026 | 02:20 PMIAF Tejas: क्या संकट में है वायुसेना का स्वदेशी सपना? जानें 3 बड़े हादसों और चुनौतियों की इनसाइड स्टोरी
Feb 23, 2026 | 02:18 PMअजय वहाने को बड़ी राहत: रिश्वत के आरोप से सब-रजिस्ट्रार दोषमुक्त, नागपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला
Feb 23, 2026 | 02:17 PMहोलिका दहन पर पूर्ण चंद्र ग्रहण! वृषभ राशि सहित 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
Feb 23, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














