कोविड-19: संक्रमण से 1 वर्षीय बच्ची सहित 4 की मौत, 10 नए मरीज आए सामने

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मरीज आए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर की 1 वर्षीय बच्ची सहित 4 लोगों की कोरोना ने जान ले ली।
कोविड-19: संक्रमण से 1 वर्षीय बच्ची सहित 4 की मौत, 10 नए मरीज आए सामने
कोरोना संक्रमण (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः देश के 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना के नवीनतम आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में 10 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इन मृतकों में एक 1 साल की बच्ची भी शामिल है। देश में जनवरी 2025 से लेकर अब तक 26837 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 23581 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 2356 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। वहीं 135 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान चली गई।

महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में एक भी कोविड-19 संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 33 लोग कोरोना से ठीक हो गए। अब सिर्फ 188 कोरोना के एक्टिव मामले हैं

मृत्यु के कारण

  • दिल्ली  64 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जो कोरोना से संक्रमित थी। मृत महिला कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी, जिसमें  सेप्सिस, सेप्टिक शॉक, गंभीर द्विपक्षीय निमोनिया, एक्यूट ऑन क्रॉनिक CKD, टाइप 2 रेस्पिरेटरी फेल्योर, डायबिटीज मेलिटस शामिल थे।
  • हरियाणा 79 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जो कोरोना से संक्रमित थी। मृतक COPD, फेफड़ों के कैंसर, HIV से पीड़ित थी।
  • जम्मू और कश्मीर में 1 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वजह कोरोना संक्रमण के साथ  CAP  व श्वसन संकट, GDD, एस्पिरेशन निमोनिया बताया गया है।
  • मध्य प्रदेश 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह भी कई गंभीर बिमारियों पीड़ित थी। इन्हें सेप्टिक शॉक, टाइप 1 रेस्पिरेटरी फेल्योर, AKI ऑन CKD, द्विपक्षीय HUN, कोविड, ARDS, बायां प्यूमोथोरैक्स, मेटाबॉलिक एसिडोसिस, एन्सेफेलोपैथी की समस्या थी।

राज्यवार देखें कोरोना की स्थिति

क्र.सं.
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश
सक्रिय मामले
कल से परिवर्तन
1 जनवरी 2025 से संचयी ठीक/डिस्चार्ज/प्रवासित
कल से परिवर्तन
1 जनवरी 2025 से संचयी मृत्यु
कल से मृत्यु
1
आंध्र प्रदेश
31
1
274
5
0
0
2
अरुणाचल प्रदेश
0
0
3
0
0
0
3
असम
27
2
90
8
0
0
4
बिहार
8
2
125
2
0
0
5
चंडीगढ़
1
1
7
1
0
0
6
छत्तीसगढ़
37
16
153
18
2
0
7
दिल्ली
347
88
3398
139
18
1
8
गोवा
4
1
24
0
0
0
9
गुजरात
301
56
3250
69
2
0
10
हरियाणा
60
4
452
11
1
1
11
हिमाचल प्रदेश
0
0
4
0
0
0
12
जम्मू और कश्मीर
26
1
41
0
1
1
13
झारखंड
8
0
53
2
1
0
14
कर्नाटक
138
3
2420
44
11
0
15
केरल
680
70
7398
144
41
0
16
लद्दाख
0
0
5
0
0
0
17
मध्य प्रदेश
59
12
225
14
6
1
18
महाराष्ट्र
188
35
2225
59
36
0
19
मणिपुर
149
3
53
16
0
0
20
मेघालय
1
0
0
0
0
0
21
मिजोरम
1
1
2
0
0
0
22
नगालैंड
1
0
0
0
0
0
23
ओडिशा
12
5
145
6
0
0
24
पुदुचेरी
3
1
120
0
0
0
25
पंजाब
36
16
122
21
3
0
26
राजस्थान
140
16
562
23
3
0
27
सिक्किम
26
1
148
3
0
0
28
तमिलनाडु
90
12
946
25
7
0
29
तेलंगाना
4
1
29
1
0
0
30
त्रिपुरा
3
1
5
0
0
0
31
उत्तराखंड
7
2
74
2
0
0
32
उत्तर प्रदेश
121
38
816
53
2
0
33
पश्चिम बंगाल
747
0
412
0
1
0
कुल
3256
369
23581
666
135
4

कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की बात है कि संक्रमण के नए मामलों में तेजी गिरावट आई है। वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट हाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारी जारी आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना संक्रमण से ज्यादातर लोग ठीक हो जा रहे हैं। जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनमे से ज्यादातर गंभीर बिमारियों से जूझ रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com