- Hindi News »
- India »
- Corona Virus Active Cases In India Know The Updates
लापरवाही न बरतें, खतरनाक हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 4 मौतें, अब तक 5000 ऐक्टिव केस
देश भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 5000 से अधिक हो चुकी हैं, वहीं बीते 24 घंटे में 4 मौतें भी हुई हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
नई दिल्ली: देश भर में कोरोना महामारी फिर पांव पसार रही है। इसे अनदेखा करने की कोशिश न करें। यह उतनी ही खतरनाक है जितना पहले थी। भले ही आपने वैक्सिनेशन करा लिया हो लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सतर्क रहें और कोरोना गाइडलाइन का जितना हो सके पालन करें। देश भर में यह खतरनाक वायरस फिर से सिर उठा रहा है। पिछले 24 घंटे में ही इससे 4 मौतें हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो देश भर में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक पहुंच गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों को भी खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिला अस्पतालों में कोरोना के मामलों को देखते हुए 20 बेड का एक वार्ड रिजर्व रखने का निर्देश जारी किया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक सर्वाधिक 18 लोगों की मौत हुई हैं। कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन…
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस खतरनाक बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल और केरल समेत कुछ अन्य राज्यों में मास्क लगाने के लिए सरकार की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र को मिलेंगी 1737 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की निजी अस्पतालों को चेतावनी
वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
डिजिटल हेल्थ मिशन से नेचुरोपैथी सेंटर तक, महाराष्ट्र सरकार का हेल्थकेयर सिस्टम मजबूत करने का प्लान
इन राज्यों में क्या है कोरोना की स्थिति
दिल्ली में कुल एक्टिव केस हुए 592
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 30 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में अब कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या 592 हो गई है। राहत की बात ये है कि कोरोना की वजह से अब तक यहां एक भी मौत नहीं हुई है।
महाराष्ट्र में अब तक 1276 केस
महाराष्ट्र में भी कोविड मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो 114 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से लेकर अब तक राज्य में कुल 1,276 लोग कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। गंभीर बात ये है कि अब तक प्रदेश में कुल 18 मौतें हो चुकी हैं।
केरल में सर्वाधिक 1806 मामले
केरल में अब तक सबसे अधिक 1806 मामले एक्टिव पाए गए हैं। इनमें से 1806 केस तो पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। बकरीद पर भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही मास्क लगाने पर भी जोर दिया है।
कोरोना संक्रमण का कहर हो रहा हैं हाई, वायरस से बचाव के लिए घर में रखें ये दवाईयां
हरियाणा और तमिलनाडु में भी बढ़ रहे मामले
हरियाणा में कोरोना के 31 नए केस आए हैं। इनमें से 20 गुरुग्राम और फरीदाबाद से ही हैं। ऐसे में कुल एक्टिव केसों की संख्या 87 हो गई है। सरकार की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। मास्क लगाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में एक दिन पहले 27 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले 194 हो गए हैं।
Corona virus active cases in india know the updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














