-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rajeev Shukla Lauds Icc For Finding Very Good Solution Before Ind Vs Pak World Cup Match
‘आपसी सहमति से…’, भारत-पाक मैच का विवाद सुलझाने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की ICC की तारीफ
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IND vs PAK: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी की तारीफ की। उन्होंने आईसीसी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है।

राजीव शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajeev Shukla Lauds ICC For Finding Solution: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब सारे मामले सुलझ चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तन ने भारत के साथ होने वाले मैच से बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया गया है। जिसके बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है।
पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत के परिणाम से बहुत खुश हूं। इसकी देखरेख आईसीसी अध्यक्ष और उन प्रतिनिधियों ने की जो लाहौर में पीसीबी और बीसीबी से बात करने गए थे। यह आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है।”
शुक्ला ने आईसीसी को दी बधाई
उन्होंने कहा, “इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा।” बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सबके लिए विन-विन सिचुएशन है। बांग्लादेश की भावनाओं को भी समझा गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है, और वे भी खुश हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
बांग्लादेश ने किया था भारत में खेलने से इनकार
भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के दौरान BCCI ने किया बड़ा ऐलान, खिलाड़ी हो सकते हैं इससे परेशान
ICC ने सुलझाया मामला
रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।
Rajeev shukla lauds icc for finding very good solution before ind vs pak world cup match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














