-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Party India Alliance Baba Saheb Ambedkar Issue Plan Against Bjp
आंबेडकर मुद्दा भुनाने में जुटी कांग्रेस, BJP की बढ़ेगी टेंशन; संसद से लेकर सड़क तक सियासत तेज
- Written By: अर्पित शुक्ला
पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस विषय पर पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता 22 और 23 दिसंबर को देश के अलग अलग शहरों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे तथा 24 दिसंबर को हर जिले में आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे।

आंबेडकर मुद्दा भुनाने में जुटी कांग्रेस, संसद से लेकर सड़क तक सियासत तेज
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान के लिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जोर-शोर से उठाने के बाद अब सड़क पर उतरकर अपनी मुहिम तेज करेगी। कांग्रेस आगामी सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाएगी।
पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस विषय पर पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता 22 और 23 दिसंबर को देश के अलग अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा 24 दिसंबर को हर जिले में आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस बेलगावी में अगले सप्ताह प्रस्तावित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी आंबेडकर के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी।
मुद्दा भुनाने में जुटी कांग्रेस
वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति पूजकों के खिलाफ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी सप्ताह को डॉ. आंबेडकर सम्मान सप्ताह के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेस सांसद, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य 22-23 दिसंबर को देश भर में अपने निर्वाचन क्षेत्रों और गृह जिलों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
वेणुगोपाल का कहना था, “24 दिसंबर को पूरे देश में हम बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपेंगे।” उन्होंने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, मार्च के दौरान बाबासाहेब के विशाल चित्र और हमारी प्रमुख मांगों को दर्शाने वाली तख्तियां लेकर चलेंगे।” वेणुगोपाल के अनुसार, “26-27 दिसंबर को हम बेलगावी में एक विस्तारित सीडब्ल्यूसी सत्र और एक विशाल रैली आयोजित करेंगे जहां आंबेडकर और उनके आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराया जाएगा।”
देश की सभी बड़ी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
अमित शाह के बयान पर मचा है बवाल
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, “हमारे सभी सांसद और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य 22 और 23 दिसंबर को 150 शहरों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इनमें संविधान पर हमले को उजागर किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “हम गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते रहेंगे।” कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया।
कांग्रेस ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया था, जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।” दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया और यह सुनिश्चित किया कि वह चुनाव में हार जाएं।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress party india alliance baba saheb ambedkar issue plan against bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
Jul 10, 2026 | 06:47 PMवे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
Jul 10, 2026 | 06:45 PMविधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
Jul 10, 2026 | 06:40 PMअयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
Jul 10, 2026 | 06:35 PMOpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
Jul 10, 2026 | 06:33 PMफिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
Jul 10, 2026 | 06:25 PMविधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
Jul 10, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM













