-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Mps Objected To Justice Dipankars Remarks
‘दोबारा पढ़ें संविधान’, राहुल पर टिप्पणी करने वाले जस्टिस के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने खोला मोर्चा
- Written By: Saurabh Pal
Congress News: राहुल गांधी पर 'सच्चे देशभक्त' वाली टिप्पणी करने वाले जस्टिस दीपांकर के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें संविधान दोबारा पढ़ना चाहिए।

विरियाटो फर्नांडीस, हुसैन दलवाई (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी द्वारा चीन पर दिए गए पर सुप्रीम कोर्ट के जज दीपंकर दत्ता ने कहा था कि सच्चे देशभक्त ऐसा नहीं करते हैं। अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मैं सीजेआई से आग्रह करूंगा कि दीपंकर दत्ता को तलब करें, उन्हें संविधान पढ़ने की दोबारा जरूरत है। वहीं गोवा सासंद विरियाटो ने कहा कि यह न्यायपालिका अधिकार क्षेत्र है ही नहीं।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि न्यायाधीश अथवा न्यायपालिका यह तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है। राहुल के बचाव करते हुए प्रियंका ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछें।
‘टिप्पणी के बजाय सेना से मांगी जानी चाहिए थी जानकारी’
कांग्रेस सांसद विरियाटो फर्नांडीस ने आईएएनएस से कहा, “मैं एक सैन्य पृष्ठभूमि से आता हूं, भारतीय नौसेना में सेवा दे चुका हूं और अब दक्षिण गोवा का प्रतिनिधित्व करता हूं। सुप्रीम कोर्ट के प्रति पूरे सम्मान के साथ, मैं कहना चाहता हूं कि सेना सीमा पर 24 घंटे, सातों दिन निगरानी के लिए सैटेलाइट इमेजिंग का इस्तेमाल करती है। मेरा मानना है कि मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीशों को सेना से जानकारी मांगनी चाहिए थी कि राहुल गांधी का बयान सही है या नहीं। अगर विपक्ष के नेता कोई बयान दे रहे हैं, तो इसे एक जिम्मेदाराना बयान माना जाना चाहिए। ऐसी टिप्पणी करने से पहले सीमा की वास्तविक स्थिति सभी को पता होनी चाहिए थी।”
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
‘न्यायाधीश को सीमाओं में रहकर बोलना चाहिए’
वहीं, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईएएनएस से कहा, “न्यायालय ने राहुल गांधी को लेकर जो टिप्पणी की है, वह पूरी तरह अनुचित है। यह उनका क्षेत्राधिकार नहीं है। संसद, न्यायपालिका और चुनाव आयोग, ये सभी स्वतंत्र संस्थाएं हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करता हूं, लेकिन न्यायाधीश को संविधान की सीमाओं में रहकर बोलना चाहिए। वह कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं कर सकते।”
ये भी पढें-TMC की अंदरूनी कलह जारी, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा की जुबानी जंग तेज
पहले भी जस्टिस दीपंकर ने राहुल पर की थी टिप्पणी
दलवई ने कहा, “जब वे मुंबई हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस थे, तब भी उन्होंने सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी की थी। सवाल ये है कि क्या वे संविधान के तहत काम कर रहे हैं या फिर किसी खास विचारधारा, जैसे आरएसएस की सोच से प्रभावित हैं? यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं माननीय सीजेआई से आग्रह करता हूं कि उन्हें तलब करें। उन्हें संविधान दोबारा पढ़ने की जरूरत है।”-एजेंसी इनपुट के साथ
Congress mps objected to justice dipankars remarks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












