शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
In Trends:
TOP NEWS
Top News
ईरान के 90 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी; तेहरान ने कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का सुपरपावर! CEO फोरम में PM मोदी ने बताया 2070 का मेगा प्लान
Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
ईरान के 90 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी; तेहरान ने कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का सुपरपावर! CEO फोरम में PM मोदी ने बताया 2070 का मेगा प्लान
Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Congress Boycott Pran Pratistha Invitation Public Review
कांग्रेस को भारी पड़ेगा प्राण प्रतिष्ठा का अपमान? निमंत्रण ठुकराने पर जानें क्या है जनता की राय
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Jan 11, 2024 | 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

विस्तार
नवभारत डिजिटल डेस्क: 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) का कार्यक्रम होने वाला है और उसकी तैयारी देश भर में हो रही है। मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर के उद्घाटन के दिन देश के सभी शीर्ष से नेताओं को अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए निमंत्रण भी भेजा गया है। लेकिन कांग्रेस (Congress) की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को 10 जनवरी को अस्वीकार कर दिया गया। जिसके बाद देश भर में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। तो ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराना क्या कांग्रेस को आने वाले चुनाव में भारी पड़ सकता है।
प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस के बहिष्कार पर छिड़ी बहस
समाचार चैनल हो या फिर सोशल मीडिया सभी मंच पर यही बहस हो रही है कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर कांग्रेस ने सही किया या गलत। कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने (Congress boycott Pran Pratistha invitation) की इस घटना को पंडित जवाहरलाल नेहरू के सोमनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
क्या है बीजेपी का कहना
बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हल्ला बोला है और कांग्रेस को हर अच्छी चीज का बहिष्कार करने वाली पार्टी बताया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि किसी अच्छे अनुष्ठान में बाधा उत्पन्न करके संतोष प्राप्त करने वाली प्रवृत्ति की परिचायक कांग्रेस के साथ पता नहीं कौन सी समस्या है। भारत का इतिहास जब-जब करवट ले रहा होता है, तब-तब कांग्रेस उस मौके के साथ खड़ा न होकर उसका बहिष्कार करती है। सुधांशु त्रिवेदी ने बताया जब सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तो जवाहरलाल नेहरू जी ने 1951 में उसका बहिष्कार किया था। कांग्रेस ने मौजूदा समय में कुछ नया नहीं किया है। ये कांग्रेस का इतिहास है और वो उसे ही दोहरा रही है।

मुसलमानों को खुश करने के लिए कांग्रेस ने किया बहिष्कार
बीजेपी साफतौर पर कांग्रेस के इस बहिष्कार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अपमान के तौर पर देख रही है और बीजेपी की तरफ से यह कहा भी गया है कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण का कांग्रेस द्वारा अस्वीकार किया जाना, कांग्रेस की उसी परंपरा को दोहरा रहा है जो वह हमेशा से करती आई है। बीजेपी के तमाम नेता कांग्रेस पर इस तरह का आरोप भी लगा रहे हैं कि कांग्रेस ने यह सब कुछ एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए किया है।
सोशल मीडिया पर क्या है लोगों का कहना
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा अस्वीकार किए गए प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर लोगों की राय बटी हुई है। कुछ लोगों का यह मानना है कि कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को ठुकरा कर गलत किया है। कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कांग्रेस के इस एक्शन से नाराज नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी दिख रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कांग्रेस ने जो कुछ किया वह सही है।

क्योंकि राम मंदिर निर्माण और राम मंदिर के उद्घाटन का भाजपा पार्टी प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस के इस एक्शन का चुनाव पर क्या होगा असर
एवेरी एक्शन हैज इक्वल एंड ऑपोजिट रिएक्शन, न्यूटन का ये नियम कांग्रेस के इस फैसले पर भी लागू होगा ऐसा जानकारों को लगता है। कांग्रेस के इस एक्शन का चुनाव में क्या असर होगा, इस पर भी जानकारों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। अधिकतर लोगों का यह मानना है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इस एक्शन का नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। वरिष्ठ पत्रकार अवनींद्र आशुतोष ने नवभारत डिजिटल से की गई बातचीत में बताया कि कांग्रेस पर हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाता रहा है और इस बार भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग को खुश करने के लिए यह फैसला लिया है। अवनींद्र का मानना है कि आने वाले चुनावों (आम चुनाव और विभिन्न राज्यों विधानसभा चुनाव) में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि देश की जनता को यह लग रहा है कि कांग्रेस के इस फैसले से कहीं ना कहीं उसने भगवान राम का अपमान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress boycott pran pratistha invitation public review
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 11, 2024 | 06:27 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














