Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शपथ लेते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय! DMK के खिलाफ खोला मोर्चा, श्वेत पत्र लाने का किया ऐलान

CM Joseph Vijay in Action: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने डीएमके के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए श्वतेपत्र लाने का ऐलान कर दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 10, 2026 | 11:39 AM

विजय थलापति (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Joseph Vijay: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जोसेफ विजय एक्शन मोड में आ गए है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उचित समय दें। CM जोसेफ़ विजय का कहना है कि वे राज्य के वित्त पर एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करने, पारदर्शिता बनाए रखने और आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं।

CM जोसेफ़ विजय ने पिछली DMK सरकार पर राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज़ के ‘बोझ’ तले दबाने का आरोप लगाया है। विजय ने जनता से वादा किया और कहा कि वे झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।

तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने बताया कि तमिलनाडु पर लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ है। प्रशासन में आने के बाद ही कोई व्यक्ति असल स्थिति और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों को सही मायने में समझ सकता है। लेकिन मैं ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक

थलपति विजय अपने पास रख सकते हैं ये पोर्टफोलियो, कैबिनेट के पहले चरण में शामिल होंगे 9 चेहरे!

गवर्नर ने छोड़ी फ्लाइट, फिल्मी क्लाइमेक्स जैसी थी विजय से मीटिंग, तमिलनाडु में ऐसे बनी बात- इनसाइड स्टोरी

सीएम विजय ने कहा कि मैं इस राज्य की हर महिला को यह भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, और महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नशे की चपेट में आए लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हम उन्हें बचाने और उनके पुनर्वास के लिए काम करेंगे, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

मैं किसी राजघराने से नहीं आया – विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने इस पल को भावुक बताया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि इस भावुक पल में शुरुआत कैसे करूं या क्या कहूं। मैं किसी राजघराने से नहीं आया हूं। मैं आप ही के बीच से आया हूं। आपके परिवार के एक सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह। आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा जगत में मुझे एक बेहतरीन मुकाम दिया।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मैं भगवान का कोई दूत नहीं हूं। मैं बस एक आम इंसान हूं। लेकिन जब लोग मेरे साथ मिलकर खड़े होते हैं, तो मुझे विश्वास है कि हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं और हर चुनौती का मिलकर सामना कर सकते हैं, चाहे वह कोई भी हो।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा आप सभी ने मुझसे राजनीति में आने को कहा था, यह कहते हुए कि ‘हम आपके साथ हैं,’ और आज आपने मुझे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया है। मैंने जिस भी दर्द और रुकावट का सामना किया, आपने उसे अपना ही दर्द समझा और इस पूरी यात्रा में मेरे साथ खड़े रहे।

Cm joseph vijay white paper tamil nadu finance 10 lakh crore debt dmk allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 11:27 AM

Topics:  

  • Tamil Nadu
  • TVK
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.