हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
Tamil Nadu Politics: विधानसभा में डीएमके पर सीएम जोसेफ विजय खूब बरसे। स्टालिन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए CM ने पूर्व की सरकार पर नशे की समस्या पर कई आरोप लगाए हैं।
- Written By: अमन मौर्या
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
CM Joseph Vijay Response To DMK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी पार्टी डीएमके पर पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी सरकार किसी राजनीतिक दल की ‘बी-टीम’ के तौर पर काम करती है।सीएम ने ये भी कहा कि प्रशासन को अपनी ताकत सिर्फ जनता के जनादेश से मिलती है।
विधानसभा सत्र के आखिरी दिन जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, सामाजिक न्याय और शासन के मामलों में अपनी सरकार के कामकाज का बचाव किया। साथ ही, उन्होंने पिछली डीएमके सरकार पर कई अनसुलझी चुनौतियां छोड़ने का आरोप भी लगाया।
डीएमके के रिकॉर्ड पर उठाए सवाल
विपक्ष के सदस्यों द्वारा कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे सुझावों के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों से निपटने में डीएमके के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय ड्रग्स की समस्या बढ़ी थी और कहा कि उनकी सरकार इस समस्या को रोकने और लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए कड़े कदम उठा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर
Lucknow Fire: जिस ऑफिस में एक-दूसरे को चुना हमसफर, वहीं मिली मौत; लखनऊ अग्निकांड की एक दर्दनाक दास्तां
भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक
स्टालिन पर कसा तंज
विजय ने उन विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा जो बार-बार मांग कर रहे थे कि उन्हें विधानसभा में ज्यादा बोलना चाहिए। डीएमके नेतृत्व पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके छोटे से भाषण से भी राजनीतिक हलचल मच गई थी। यह बात जाहिर तौर पर डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के संदर्भ में कही गई थी। केंद्र-राज्य संबंधों पर विजय ने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के विकास पर केंद्रित एक व्यावहारिक तरीका अपनाएगी।
‘सामाजिक न्याय के सिद्धांत को कर रहे लागू’
अपनी कैबिनेट के गठन का बचाव करते हुए सीएम विजय ने महिलाओं और अनुसूचित जातियों को दिए गए प्रतिनिधित्व पर जोर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि उनकी सरकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा परिकल्पित सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को लागू कर रही है। उन्होंने उन्हीं आदर्शों के प्रति डीएमके की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए और कहा कि मौजूदा सरकार ने व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।
ये भी पढे़ं- TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर
‘हम जनता की टीम’
इस दावे को खारिज करते हुए कि टीवीके सरकार विरोधी पार्टियों के समर्थन से टिकी हुई है, विजय ने कहा कि सीपीआई और सीपीआई-एम जैसी वामपंथी पार्टियों ने अपनी मर्जी से सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने घोषणा की, हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं हैं। हम जनता की टीम हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ…
