

Tamil Nadu CM Oath Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में आज टीवीके पार्टी के प्रमुख सी. जोसेफ विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने। उनके शपथ लेने के बाद अब तमिलनाडु में टीवीके सरकार की नई शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस प्रमुख नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण के इस खास मौके पर विजय के साथ 9 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 60 साल बाद गैर-द्रविड़ सरकार का आगाज हुआ है।
इस नई कैबिनेट में 6 मंत्री थलपति की पार्टी टीवीके से हैं जबकि 3 चेहरे कांग्रेस कोटे से शामिल किए गए हैं। टीवीके की ओर से के.ए. सेंगोट्टैयान, आधार अर्जुन और बुस्सी आनंद जैसे भरोसेमंद नामों को जिम्मेदारी दी गई है।
लोकभवन में विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले 9 लोगों की एक सूची की सिफारिश की थी। जिसे तमिलनाडु के राज्यपाल ने इस अनुशंसा को स्वीकार किया था।