सदन में रील स्टार का रियल अवतार! CM विजय ने स्टालिन की मिमिक्री कर लूट ली महफिल, VIDEO वायरल
CM Vijay Assembly Speech: विजय ने फिल्मी अंदाज में हाथ का इशारा किया. यह नजारा देखते ही सदन में मौजूद विधायकों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं और इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: दिव्या सिंह
मुख्यमंत्री विजय थलापति (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Thalapathy Vijay Assembly Viral Video: तमिलनाडु विधानसभा के मंगलवार के सत्र में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री थलापति विजय अपने भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मिमिक्री की, जिस पर सदन में तालियां गूंज उठीं। वहीं, इससे पहले सदन में विपक्षी दल DMK के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार, गठबंधन राजनीति और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। विवाद बढ़ने पर DMK विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विपक्ष के विरोध के बीच जारी रहा संबोधन
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने लगातार आपत्ति जताई, जिससे सदन में कई बार हंगामे की स्थिति बनी। स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने विपक्षी विधायकों से मुख्यमंत्री को अपनी बात पूरी करने देने की अपील की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी रही।
स्टालिन के वायरल इशारे की मिमिक्री बनी चर्चा का विषय
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के चर्चित हाथ के इशारे की नकल की। यह वही इशारा था जो इस वर्ष की शुरुआत में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री की इस मिमिक्री पर सत्तापक्ष के कुछ विधायकों ने तालियां बजाईं, जबकि विपक्ष ने इसे राजनीतिक व्यंग्य बताया।
सम्बंधित ख़बरें
कॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस
‘स्कूल तोड़ दूंगा…’ टीचर की डांट से भड़का नन्हा छात्र, गुस्से वाला वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
Varanasi: गंगा की गोद में फिर मटन-बीयर पार्टी; वीडियो वायरल होने पर 5 गिरफ्तार, नाव भी सीज
‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay seeks permission from the Speaker and performs a cinematic gesture as he concludes his speech in the State Assembly. (Video source: Tamil Nadu State Assembly) pic.twitter.com/Y7BlOXHkYI — ANI (@ANI) June 23, 2026
क्या था स्टालिन का वायरल इशारा?
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा के बाद DMK मुख्यालय से बाहर निकलते समय एमके स्टालिन ने हाथ उठाकर एक संकेत दिया था। सोशल मीडिया पर इसे बातचीत पूरी होने और सहमति बनने का संकेत माना गया था। बाद में स्टालिन ने सफाई देते हुए कहा था कि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्वाभाविक रूप से यह इशारा किया था।
Thug life la kingu 🐐🔥 pic.twitter.com/2YKkrrjklT — Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) June 23, 2026
गठबंधन राजनीति पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एक ओर विपक्ष यह दावा करता है कि कुछ धर्मनिरपेक्ष दलों ने स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लिए हैं, जबकि दूसरी ओर वही दल TVK पर नेताओं को अपने पक्ष में लाने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दावों में स्पष्ट विरोधाभास है।
ये भी पढ़ें- सुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक… तमिलनाडु के CM ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध और नशीले पदार्थों की समस्या को लेकर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष इन मुद्दों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बना रहा है।
