ANI Photo
जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री पद के लिए सांगानेर सीट से विधायक भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नाम की घोषणा कर दी है। इसके बाद शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजस्थान सिंह, वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी मौजूद थे।
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। वहीं, राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी (Diya Kumari) और दलित परिवार में जन्मे प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
#WATCH | Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma along with his two deputy CMs meets Governor Kalraj Mishra to stake claim to form the government in the state pic.twitter.com/l7jDeq7uFq
— ANI (@ANI) December 12, 2023
भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़े शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 115 पर जीत हासिल की है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी। जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी के खाते में 3 सीटें तो बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2 सीटें जीती है।