-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cji Article 26 Secularism No Compromise Wakf Debate
CJI की दो टूक! वक्फ पर बहस के बीच बोले- आर्टिकल 26 सबका है, धर्मनिरपेक्षता पर कोई सौदा नहीं
- Written By: अमन उपाध्याय
Waqf Act SC Hearing: क्फ कानून से संबंधित एक महत्वपूर्ण सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज जारी रही। जहां मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में बनी पीठ के समक्ष वरिष्ठ वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं।

वक्फ के बहस पर बोले- CJI
नई दिल्ली: बुधवार को वक्फ कानून से जुड़ी एक अहम सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जारी रही। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में बनी पीठ के समक्ष वरिष्ठ वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की शुरुआत की, जिसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी बात रखी।
सिब्बल ने संविधान के अनुच्छेद 26 का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति वक्फ बनाना चाहता है, तो उससे यह प्रमाण मांगा जाता है कि वह पिछले पांच वर्षों से इस्लाम का पालन कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति मुस्लिम परिवार में जन्मा है, तो उसे यह साबित करने की आवश्यकता क्यों होनी चाहिए? उनका तर्क था कि ऐसे मामलों में व्यक्तिगत कानून (पर्सनल लॉ) लागू होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि वक्फ बनाने वाला व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो वक्फ वैध माना जाना चाहिए। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 26 एक धर्मनिरपेक्ष प्रावधान है और यह सभी समुदायों के लिए समान रूप से लागू होता है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
CJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
मंडरा रहा संपत्तियों पर संकट
अधिवक्ता सिंघवी ने अदालत में कहा कि देशभर में लगभग आठ लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से चार लाख से अधिक ‘वक्फ बाई यूजर’ के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वक्फ अधिनियम में किए गए हालिया संशोधन के चलते इन संपत्तियों पर संकट मंडरा रहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि जब वे दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यरत थे, तब उन्हें भी एक ज़मीन के बारे में बताया गया था कि वह वक्फ संपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमें गलत मत समझिए, हम यह नहीं कह रहे कि सभी ‘वक्फ बाई यूजर’ संपत्तियां अवैध हैं।”
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बहस के दौरान, सिंघवी ने यह टिप्पणी की कि उन्हें जानकारी मिली है कि संसद भवन की जमीन भी वक्फ संपत्ति हो सकती है। उन्होंने अदालत से सवाल किया कि क्या अयोध्या मामले में दिए गए फैसले इस मामले पर भी लागू नहीं होते हैं। सिंघवी ने संशोधित वक्फ अधिनियम पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की और कहा कि जब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक यह संशोधन लागू नहीं किया जाना चाहिए।
नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर इसका असर
इस बीच, वकील हुजेफा अहमदी ने भी अधिनियम की धारा 3(आर) के तीन प्रमुख पहलुओं पर विचार करने की बात की। खासकर इस बिंदु पर कि अगर ‘इस्लाम का पालन करना’ आवश्यक धार्मिक कर्तव्य माना जाता है, तो इसका असर नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर पड़ सकता है। अहमदी ने यह भी कहा कि इस मुद्दे से संबंधित कुछ अस्पष्टताएँ उत्पन्न हो रही हैं।
Cji article 26 secularism no compromise wakf debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














