- Hindi News »
- India »
- Chirag Paswan Spoke On Creamy Layer In Reservation
आरक्षण में क्रीमी लेयर पर बोले चिराग पासवान- जब तक मैं हूं तब तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने SC-ST के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 'भारत बंद' के आह्वान का नैतिक समर्थन किया
- Written By: राहुल गोस्वामी

Pic: Social Media
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC-ST) के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में ‘भारत बंद’ के आह्वान का नैतिक समर्थन किया और दावा किया कि वह जब तक हैं तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।
गौरतलब है कि SC-ST के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के बीते 1 अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने कोर्ट के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।
यहां पढ़ें – PM मोदी पोलैंड के लिए रवाना, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यूक्रेन ने मॉस्को पर दागे कई ड्रोन
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत खुद को हिंदू राज्य घोषित नहीं कर सकता, हिंदू शब्द का कोई विशेष अर्थ नही; सुप्रीम कोर्ट जज का बड़ा बयान
कर्नाटक हाई कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज…जस्टिस सूर्यकांत की कॉलेजियम पीठ ने की सिफारिश; भेजे यह नाम
चाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
बंगाल चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 34 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट; अंतरिम अधिकार देने से इनकार
इस बाबत चिराग ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद के फैसले का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पक्ष में नैतिक रूप से समर्थन व्यक्त करती है। समाज के शोषितों और वंचितों के हक की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है।”
लोजपा के संस्थापक और अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए चिराग ने कहा कि वह भी सड़क से लेकर सदन तक सदैव अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार भी शोषितों और वंचितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र की राजग सरकार के सहयोगी चिराग ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह फैसला किया गया था कि जैसे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण के प्रावधान रखे थे, वह ठीक वैसे ही रहेंगे और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी।
यहां पढ़ें – बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की बढ़ी मुश्किलें
उन्होंने कहा, “इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि जब तक मैं हूं, तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।” चिराग ने कहा कि रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर चलने वाली लोजपा दलितों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेगी।
जानकारी दें कि सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है। जहां बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भी इसको लेकर अलर्ट है। कांग्रेस, TMC, सपा, बसपा, RJD, झामुमो समेत कई दलों ने इस भारत बंद का समर्थन किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chirag paswan spoke on creamy layer in reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
Apr 15, 2026 | 05:36 PMDavid Warner: ड्रिंक ड्राइविंग ने फंसाया, अब कप्तानी भी जाएगी! डेविड वॉर्नर की एक गलती पड़ी भारी
Apr 15, 2026 | 05:32 PMपुणे एयरपोर्ट से उड़ेंगे 15 नए विमान, तिरुपति, सोलापुर और मंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें नया शेड्यूल
Apr 15, 2026 | 05:31 PMईरान जंग के बीच पेंटागन में हड़कंप! रक्षा मंत्री पर महाभियोग प्रस्ताव; क्या ट्रंप बचा पाएंगे हेगसेथ की कुर्सी?
Apr 15, 2026 | 05:30 PMमीरा-भायंदर की सड़कों पर ‘जॉम्बी’? खौफनाक वीडियो वायरल होने से ड्रग्स रैकेट का शक, पुलिस अलर्ट
Apr 15, 2026 | 05:27 PMबाजार में ‘बुल’ की दहाड़, ग्लोबल संकेतों ने भरी जोश; सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड तेजी के साथ हरे निशान में बंद
Apr 15, 2026 | 05:27 PMउमर अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले यह VIDEO जरूर देखें…तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इंकार
Apr 15, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














