- Hindi News »
- Bihar »
- Chirag Paswan Meets Uncle Pashupati Paras In Hospital Share Post
चाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
- Written By: सजल रघुवंशी
Pahupati Paras Admit In Hospital: पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान। चिराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चिराग पासवान और पशुपति पारस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pashupati Paras Hospitalized: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जैसे ही यह खबर चिराग पासवान को मिली, वह तुरंत अपने चाचा से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पारस का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। खास बात यह रही कि लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद चाचा-भतीजे की यह मुलाकात चर्चा का केंद्र बन गई।
चिराग पासवान का आया भावुक बयान
पशुपति पारस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों का तांता लग गया। कई नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी बीच चिराग पासवान भी पटना पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर अपने चाचा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चिराग ने कहा कि पारस उनके लिए पिता समान हैं और वह एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि एक बेटे के नाते उनसे मिलने आए हैं। उनका यह बयान सियासी गलियारों में काफी चर्चा में है। इसके अलावा चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया और लिखा कि मेरे अभिभावक, चाचा जी पशुपति कुमार पारस आज सुबह से अस्वस्थ हैं। पटना में अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ हो। इसके साथ ही उन्होंने फोटो भी शेयर की जिसमें वह अपने चाचा को गले लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
मेरे अभिभावक, चाचा जी पशुपति कुमार पारस आज सुबह से अस्वस्थ हैं। पटना में अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हो। 🙏 pic.twitter.com/HSL0NrK0xI — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 14, 2026
लोजपा में टूट और सियासी दूरियां
गौरतलब है कि रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी की विरासत को लेकर चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच विवाद गहरा गया था। इस टकराव के चलते लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। एक ओर चिराग के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) बनी, तो दूसरी ओर पारस के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का गठन हुआ। उस समय पारस ने पार्टी के अधिकांश सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया था जिससे चिराग अलग-थलग पड़ गए थे।
यह भी पढ़ें: RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
बदले राजनीतिक समीकरण और पारस की स्थिति
राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान पारस केंद्र सरकार में मंत्री भी बने रहे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हालात बदल गए। चिराग पासवान की एनडीए में वापसी हुई और पारस को किनारे कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पारस ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच पारस की तबीयत बिगड़ने और चिराग के उनसे मिलने पहुंचने की घटना को कई लोग रिश्तों में नरमी के संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं।
Chirag paswan meets uncle pashupati paras in hospital share post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














