ईरान जंग के बीच पेंटागन में हड़कंप! रक्षा मंत्री पर महाभियोग प्रस्ताव; क्या ट्रंप बचा पाएंगे हेगसेथ की कुर्सी?

Us Defense Secretary Hegseth Impeachment: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ 7 पन्नों का महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है।
Turmoil at the Pentagon Amidst Iran Tensions! Impeachment Motion Against Defense Secretary; Will Trump Be Able to Save Hegseth's Seat?
डोनाल्ड ट्रंप और पीट हेगसेथ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Us Defense Secretary Hegseth Impeachment Iran War: मध्य पूर्व में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। विपक्षी डेमोक्रेट्स सदस्यों द्वारा पेश किए गए इस 7 पन्नों के प्रस्ताव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ एक जटिल सैन्य अभियान चला रहा है।

5 गंभीर आरोपों की जद में रक्षा मंत्री

विपक्षी सांसदों ने हेगसेथ पर कुल 5 गंभीर आरोप लगाए हैं जो उनकी कार्यशैली और फैसलों पर कड़े सवाल खड़े करते हैं।

अनाधिकृत युद्ध की शुरुआत: आरोप है कि पीट हेगसेथ ने कांग्रेस की पूर्व अनुमति के बिना ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया, जिससे अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जान जानबूझकर खतरे में पड़ गई।

नागरिक ठिकानों पर हमला: प्रस्ताव में दावा किया गया है कि हेगसेथ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और इससे वैश्विक स्तर पर अमेरिका की छवि खराब हुई है।

सिग्नल गेट (खुफिया जानकारी लीक): हेगसेथ पर लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां लीक होने का आरोप है, जिसे 'सिग्नल गेट' का नाम दिया गया है।

संसदीय जानकारी पर रोक: आरोप है कि उनके निर्देश पर पेंटागन अमेरिकी संसद के दोनों सदनों को महत्वपूर्ण सैन्य जानकारियां मुहैया नहीं करा रहा है।

सेना की विविधता को नुकसान: उन पर अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने और अमेरिकी सेना के भीतर की विविधता (Diversity) को खत्म करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।

क्या जाएगी हेगसेथ की कुर्सी?

रक्षा मंत्री को हटाने के लिए अमेरिकी सीनेट में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। वर्तमान में विपक्षी डेमोक्रेट्स के पास अकेले दम पर इतने नंबर नहीं हैं लेकिन यदि कुछ रिपब्लिकन सांसद भी साथ आते हैं तो हेगसेथ की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, हेगसेथ को हटाने के लिए सीनेट में 75 और हाउस में करीब 325 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी।

ट्रंप का रुख और पिछले उदाहरण

इस संकट ने हेगसेथ की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ा दी हैं क्योंकि हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध की कुछ असफलताओं का ठीकरा रक्षा मंत्री पर ही फोड़ा था।

इससे पहले ट्रंप अपने दो वरिष्ठ अधिकारियो पूर्व गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम और अटॉर्नी जनरल पोम बॉन्डी को महाभियोग पर बहस शुरू होने से पहले ही पद से हटा चुके हैं। ऐसे में यह अटकलें तेज हैं कि क्या हेगसेथ को भी इसी तरह बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या वे अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com