- Hindi News »
- India »
- Chief Minister Mohan Yadav Made A Big Announcement Regarding Obc Reservation
‘डंके की चोट पर देंगे OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण’, CM मोहन यादव का ऐलान
Chief Minister Mohan Yadav: अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होनें कहा है कि हम डंके की चोट पर OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
- Written By: पूजा सिंह

सीएम मोहन यादव(सौजन्य IANS)
Chief Minister Mohan Yadav On Obc Reservation: मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि राज्य के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के क्रियाकलाप और कांग्रेस शासनकाल की चर्चा करते हुए हमला बोला और कहा कि विधायक ढाई लाख से ज्यादा वोटरों के बीच से निर्वाचित होकर आते हैं, इसलिए उन्हें अपनी मर्यादा के आधार पर फ्लोर और सदन के बाहर बोलना चाहिए।
‘कांग्रेस तो हमेशा रंग बदलती रही है’
कांग्रेस द्वारा बीते रोज गिरगिट के खिलौने के साथ प्रदर्शन और मंगलवार को भैंस के आगे बीन बजाने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा रंग बदलती रही है। कांग्रेस के रंग बदलने के खेल को आजादी के बाद से देश, प्रदेश, और दुनिया ने देखा है। राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में क्या स्थिति थी यह सभी ने देखी है- बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था क्या थी।
सम्बंधित ख़बरें
Madhya Pradesh Farmer News: प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार; मास्टरप्लान तैयार
Bhopal News: कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर भिड़े वकीलों के दो गुट, जानें पूरा मामला
BJP ने किया था निष्कासित! अब बना दिया मछुआ कल्याड बोर्ड का अध्यक्ष; सवालों में महेश केवट की नियुक्ति
भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत: 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
कांग्रेस तो समाज को भड़काने का काम करती है, जाति जनगणना न कराना कांग्रेस का ही सबसे बड़ा पाप है… हमारी सरकार कोर्ट में लंबित मामलों में 27% ओबीसी आरक्षण के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी है। साथ ही, 13% लंबित पदों पर भी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर उनका हक दिलाने… pic.twitter.com/Va4XcUSmBQ — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 29, 2025
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय सिंचाई का रकबा सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर हुआ करता था, आज 55 लाख हेक्टेयर हो गया है। कांग्रेस शासन में 11,000 रुपए प्रति व्यक्ति आय हुआ करती थी, आज 1 लाख 52,000 रुपए है। कांग्रेस इन सब बातों को देखकर विचार करे।
‘समाज को भड़काने का काम कर रही है कांग्रेस’
उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस अलग-अलग समाज को भड़काने का काम कर रही है। OBC Reservation ने जाति जनगणना का पक्ष लिया और कहा कि यह तय समय सीमा में होगी, जबकि कांग्रेस ने ही इसको पूर्व में बंद कराया था।
यह भी पढ़ें : अमित शाह ने पी चिंदबरम को दिया करारा जवाब, कही ऐसी बात कि संसद में आ गया भूचाल!
‘निश्चित रूप से देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण’
राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही सियासत पर मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की कमजोरी के कारण और लचर नियम के आधार पर ओबीसी को लाभ नहीं मिला। कांग्रेस झूठ बोलती है। हम 27 प्रतिशत आरक्षण निश्चित रूप से देने वाले हैं और हमने कई विभाग के अंदर दे दिया है। जहां तक मामला न्यायालय में है, अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखेंगे और 27 प्रतिशत की बात करेंगे। सामान्य वर्ग को भी आरक्षण देंगे। ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित है। जल्द ही इस वर्ग को लाभ मिले, यह प्रयास होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chief minister mohan yadav made a big announcement regarding obc reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंगेश जोशी महाराष्ट्र राज्य पर्यटन निदेशालय के निदेशक नियुक्त, किया पदभार ग्रहण
Apr 25, 2026 | 08:28 PMमुंबई-पुणे को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ेंगी ये ट्रेनें, काशी, प्रयाग और अयोध्या की यात्रा होगी आसान
Apr 25, 2026 | 08:16 PMबंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
Apr 25, 2026 | 08:15 PMसीजफायर के बीच लेबनान में अटैक: इजरायली हमलों में 4 की मौत, क्या फिर भड़केगी भीषण जंग?
Apr 25, 2026 | 08:15 PMNarad Jayanti 2026 Date: कब मनाई जाएगी नारद जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और श्रीहरि कृपा पाने का सरल उपाय
Apr 25, 2026 | 08:12 PMइंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
Apr 25, 2026 | 08:06 PMभीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड
Apr 25, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














