-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhatrapati Shivaji Descendant Udayanraje Bhosale Hopes To Breach Sharad Pawar Fort In Satara
छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को सतारा में शरद पवार के किले को भेदने की उम्मीद
- Written By: शुभम सोनडवले
मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के 13वें वंशज और भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले को सतारा में शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे को मात देने की उम्मीद है।

उदयनराजे भोसले और शशिकांत शिंदे
सतारा. महाराष्ट्र की सतारा सीट पर एक तरफ छत्रपति शिवाजी का वंशज है और दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) संस्थापक शरद पवार का करीबी सहयोगी है। सतारा से सांसद बनने की होड़ में लगे दोनों उम्मीदवारों का कहना है कि क्षेत्र में आम आदमी और नौकरियां तथा शिक्षा जैसे जमीनी स्तर के मुद्दे मायने रखते हैं। राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता शशिकांत शिंदे के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मराठा शासक के 13वें वंशज उदयनराजे भोसले को उम्मीदवार बनाया है।
भोसले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैंने कभी भी चुनाव में या अपने जीवन में छत्रपति शिवाजी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। मैं एक आम आदमी की तरह रहता हूं।” पूर्व विधायक शिंदे के मुताबिक, सतारा में मतदाता चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व एक आम व्यक्ति करे। उन्हें शरद पवार पर भरोसा है, जो एक मजबूत राजनीतिक खिलाड़ी बने हुए हैं और अभी भी प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सक्षम हैं।
शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “नयी पीढ़ी को एक औद्योगिक केंद्र, बेहतर शिक्षा, आईटी पार्क और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। यहां हजारों गन्ना किसान हैं लेकिन केंद्र द्वारा चीनी निर्यात पर प्रतिबंध ने उन्हें नाराज कर दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
जब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
सतारा संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। इसका नाम इस क्षेत्र के सात किलों पर आधारित है। इसमें कराड उत्तर, सतारा, कराडा दक्षिण, पाटन, कोरेगांव और वाई विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। शिवाजी के नेतृत्व में मराठा साम्राज्य की राजधानी के रूप में सतारा का गहरा ऐतिहासिक संबंध है। यह क्षेत्र मराठों और विदेशी आक्रमणकारियों के बीच कई लड़ाइयों का स्थल भी रहा है। राज्य के चीनी बेल्ट में स्थित इस निर्वाचन क्षेत्र में नौकरियों की कमी और खराब औद्योगिक और शैक्षिक बुनियादी ढांचे प्रमुख मुद्दे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारों युवा बेहतर शिक्षा के लिए पुणे या मुंबई जाते हैं। वर्ष 2019 में, भोसले ने अविभाजित राकांपा के उम्मीदवार के रूप में लगातार तीसरी बार सतारा सीट जीती, लेकिन कुछ महीनों के भीतर इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। आगामी उपचुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में राकांपा के श्रीनिवास पाटिल से हार गए।
कहा जाता है कि सतारा में बारिश में भींगकर भाषण देते हुए 79 वर्षीय शरद पवार की तस्वीर ने पाटिल की जीत सुनिश्चित कर दी और उस साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा की किस्मत बदल दी। तब से बहुत कुछ बदल चुका है। राकांपा में एक बड़ा विभाजन देखने को मिला। मूल पार्टी के एक धड़ा का नेतृत्व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार कर रहे हैं। यह गुट भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति का घटक है, जिसमें मूल शिवसेना का एक धड़ा भी है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं। परंपरागत रूप से सतारा कांग्रेस का गढ़ था, कुछ वर्षों तक शिवसेना ने भी इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। 1999 में जब शरद पवार ने कांग्रेस से नाता तोड़कर राकांपा का गठन किया, तो यह उनकी पार्टी का मजबूत आधार बन गया। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भोसले ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि उनकी पिछली जीत के पीछे शरद पवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने बलबूते जीत हासिल की, किसी के नाम पर नहीं। आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं। मैंने जो काम किया, उसके कारण लोगों ने मेरी जीत सुनिश्चित की।” भोसले ने कहा कि जब वह लोगों से मिलते हैं तो उन वादों के बारे में बात करते हैं जो उन्होंने पूरे किये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले पांच वर्षों में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का काम कराया है।”
महाराष्ट्र में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है, जिनमें भारी भीड़ उमड़ी है। कुछ मतदाताओं ने राकांपा द्वारा कराए गए कार्यों पर सवाल उठाया और उम्मीद जताई कि भोसले उनके मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे। कई लोग अपने विचार व्यक्त करने से झिझक रहे थे। अधिकतर लोग इस बात से सहमत थे कि सतारा में अपने ऐतिहासिक जुड़ाव के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, हालांकि इसका अभी तक फायदा नहीं उठाया जा सका है।
शिंदे के मुताबिक, सतारा से काफी लोग सशस्त्र बलों में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ गांवों में हर घर का एक सदस्य सेना में है। लेकिन पुलिस या सेना में कोई नयी भर्ती नहीं हो रही है। हमारे लड़कों के पास अग्निवीर (जो चार साल तक सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं) के रूप में भर्ती होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए लोग नाराज हैं।”
शिंदे ने अविभाजित राकांपा के सदस्य के रूप में 2009 और 2014 में सांगली जिले के अंतर्गत आने वाले कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक आदर्श शहर बनाना चाहता हूं। लोगों ने राज्य विधानसभा में मेरा काम देखा है। मैंने उनके साथ हुए अन्याय के बारे में बात की है। अब, मैं उनकी समस्याओं को संसद में उठाने की कोशिश करूंगा।” इस निर्वाचन क्षेत्र में 16 उम्मीदवार मैदान में हैं और 18.6 लाख पात्र मतदाता हैं। महाराष्ट्र की 48 सीट के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरण में हो रहे हैं और मतगणना चार जून को होगी। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
Chhatrapati shivaji descendant udayanraje bhosale hopes to breach sharad pawar fort in satara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













