- Hindi News »
- India »
- Charanjit Singh Channi Poonch Terror Attack Orchestrated Bjp Slams Congress
‘पुंछ में हुआ आतंकी हमला केवल चुनावी स्टंट…’, कांग्रेस नेता चन्नी के बयान से मचा सियासी बवाल, BJP ने जमकर की आलोचना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ आतंकी हमले पर विवादीत बयान दिया है। उन्होंने इस हमले को बीजेपी का चुनावी स्टंट बताया है। जिसके बाद से ही बीजेपी लगातार कांग्रेस की आलोचना कर रही है।
- Written By: मृणाल पाठक

चरणजीत सिंह चन्नी (सौजन्यः ANI एक्स)
पंजाब: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पुंछ में हुए आतंकी हमले (Poonch Terrorist Attack) पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद से ही सियासत गरमा गई है। इस घटना पर पूर्व सीएम चन्नी का कहना है कि यह बीजेपी (BJP) की तरफ से चुनाव के पूर्व किया गया स्टंट है। अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बीच चन्नी का यह बयान सुर्ख़ियों में आ गया है। जिसकी बीजेपी लगातार आलोचना कर रही है।
शुरू हुआ सियासी बवाल
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बीते शनिवार को भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार जवान घायल हो गए थे। ऐसे में अब चन्नी का इस घटना पर ऐसी टिप्पणी करना किसी को पसंद नहीं आया है। जिसकी वजह से सियासी बवाल खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
पुंछ हमला चुनावी स्टंट
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, जब भी चुनाव होते हैं तब बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे हमले होते हैं। ऐसे में यह हमले वास्तव में नहीं बल्कि सिर्फ बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए होते हैं। यह एक स्टंट है किए जाते हैं, जैसा कि पिछली बार (2019 में पुलवामा अटैक) हुआ था।”
युद्ध चुनाव जीतने के लिए किए गए थे- अनुराग ठाकुर
चन्नी के इस बयान के बाद से सियासी हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी उनके इस टिप्पणी की कड़ी निंदा कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘मेरे पास कांग्रेस के लिए एक सवाल है: क्या 1962, 1965 और 1971 के युद्ध चुनाव जीतने के लिए किए गए थे? ऐसे हास्यास्पद बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वे हमारी सेनाओं की क्षमता पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस कितनी गिरेगी? क्या कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हमारे बहादुरों का अपमान करेगी?”
आतंकियों की तलाश जारी
जानकारी के लिए बता दें कि यह आतंकी हमला शनिवार शाम शशिधर के पास हुआ। यह तब हुआ जब सुरक्षाबलों के वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए, जिसमें से एक की उपचार के समय मृत्यु हो गई। फ़िलहाल पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई और और आतंकियों की तलाश जारी है।
Charanjit singh channi poonch terror attack orchestrated bjp slams congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













