- Hindi News »
- India »
- Center Opened Avenues To Meet Farmers Demands On Agricultural Laws United Kisan Morcha
कृषि कानूनों पर किसानों की मांग पूरी करने के लिए केंद्र खोले मार्ग: संयुक्त किसान मोर्चा
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नयी दिल्ली. टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने और दिल्ली-हरियाणा मार्ग के एक रास्ते को खोले जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र को पूरी तरह से मार्ग खोलना है तो उसे कृषि कानूनों पर किसानों की मांग को पूरा करने के लिए बातचीत का रास्ता भी खोलना चाहिए। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि किसानों ने कभी सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया। शनिवार को, 11 महीने बाद प्राधिकारों ने टीकरी सीमा पर लगे बैरिकेड हटाने के बाद दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सड़क का एक मार्ग खोल दिया।
एसकेएम ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर पर यातायात के लिए 40 फुट के मार्ग को खोलने की कोशिश की, हालांकि प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा रही। एसकेएम ने एक बयान में कहा, “दिल्ली पुलिस आयुक्त ने एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि वह यात्रियों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करना चाहेंगे। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, किसानों ने मोर्चा स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी। किसान दुर्घटनाओं की आशंका जता रहे हैं।”
बयान में कहा, “एसकेएम ने हमेशा कहा है कि पुलिस ने ही सड़कों को अवरूद्ध किया। एसकेएम पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसने अतीत में दोतरफा यातायात की अनुमति दी है और भविष्य में भी मोर्चा स्थलों पर ऐसा करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा में कांग्रेस का जलसमाधि आंदोलन, किसान और परियोजना प्रभावितों के हक के लिए 5 घंटे पानी में उतरे दिग्गज
अर्जुनी मोरगांव में जलापूर्ति योजना पर किसानों का अनशन जारी, पानी दर घटाने की मांग को लेकर किसान आक्रामक
नागपुर जिले के नरखेड़ में बंधारा मरम्मत की मांग तेज, टूटी पुलिया से बह रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान
गोंदिया केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें नागरिक, सांसद प्रशांत पडोले ने ‘दिशा’ बैठक में दिए निर्देश
एसकेएम ने कहा, “यदि सरकार को इस मार्ग को पूरी तरह से खोलना है तो उसे किसानों की मांगों को पूरा करने का मार्ग भी खोलना होगा।”
बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन उसी स्थान पर जारी रहेगा या दिल्ली कूच करेगा अथवा नहीं, यह एक सामूहिक निर्णय है जो उचित समय पर लिया जाएगा। इससे पहले, शनिवार को किसान संगठनों के नेताओं और पुलिस के बीच हुई बैठक के बाद एक तरफ के मार्ग को खोला गया। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली-रोहतक राजमार्ग पर टीकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड और कंटीले तारों को हटाना शुरू कर दिया था। (एजेंसी)
Center opened avenues to meet farmers demands on agricultural laws united kisan morcha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














