- Hindi News »
- India »
- Cctv Footage Of Dcw Chief Swati Maliwal Being Dragged From A Car Surfaced Recovered By Police
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस ने किया बरामद
- Written By: दामिनी सिंह

Pic : Twitter
नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल से एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार द्वारा कथित छेड़छाड़ करने और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटने की कथित घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि मालीवाल फुटपाथ पर इंतजार कर रहीं हैं और एक कार चालक उनसे कार में बैठने को कहता है।
मालीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा। उनका दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी। सामने आई वीडियो में मालीवाल को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘आप मुझे कहां छोड़ोगे। मुझे घर जाना है। मेरे रिश्तेदार आने वाले हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
राघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा…कानून व्यवस्था जर्जर
‘VIP कल्चर काे खत्म करने की बात करने वाले ट्रंप से भी बड़ा काफिला लेकर…’, स्वाती मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद वह दूर हट जाती हैं और कार चली जाती है जबकि कार चालक कुछ देर बाद फिर लौटता है और मालीवाल को कार में बैठने को कहता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के हुई घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है। आयोग की प्रमुख ने कहा कि वह कंझावला की घटना के मद्देनजर दिल्ली में महिला सुरक्षा का जायज़ा लेने के लिए अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर थीं। घटना के वक्त उनकी टीम उनसे कुछ दूर थी।
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि गश्ती वाहन ने तड़के करीब 3:05 बजे एम्स के सामने मालीवाल को देखा और उनसे पूछा कि क्या वह किसी परेशानी में हैं। उनके अनुसार, मालीवाल ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उस कार का पता लगाया गया और कार चालक चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह है दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल इन्होंने एक ट्वीट किया है आपलोग इस वीडियो को देखकर बताओं इनकी बात में कितनी सत्यता है? https://t.co/gdbsA8uAF0 pic.twitter.com/p8UtGGlqpD — कल्पना श्रीवास्तव ?? (@Lawyer_Kalpana) January 20, 2023
चौधरी ने बताया कि महिला आयोग की प्रमुख की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से बयान), 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग) और 509 (शब्द, मुद्रा या कार्य के माध्यम से महिला के शील भंग का इरादा) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।(एजेंसी)
Cctv footage of dcw chief swati maliwal being dragged from a car surfaced recovered by police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महारुद्र अभिषेक और मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्री विशाल के द्वार, पहली बार दिखा सजावट का ऐसा अनोखा अंदाज
Apr 23, 2026 | 07:08 AMनवभारत विशेष: होर्मुज नाकेबंदी से गहरा रहा है खाद संकट, खाड़ी देशों से ही आता है उर्वरक
Apr 23, 2026 | 07:05 AMNitin Gadkari ने मराठी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- भाषा और संस्कृति पर करें गर्व
Apr 23, 2026 | 07:03 AM70km की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Apr 23, 2026 | 07:01 AMNashik Sex Scandal: पूछताछ में छूटे तांत्रिक के पसीने, अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती
Apr 23, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 23 अप्रैल LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
Apr 23, 2026 | 06:42 AMGovernment Employees Strike: 17 लाख कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार ने मुख्य सचिव को सौंपी वार्ता की जिम्मेदारी
Apr 23, 2026 | 06:41 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














