- Hindi News »
- India »
- Cbi Busts Digital Arrest Scam Three Arrested Six States Raid
‘डिजिटल अरेस्ट’ के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: CBI ने 6 राज्यों में की छापेमारी, 3 मास्टरमाइंड अरेस्ट
Digital Arrest Scam: CBI ने 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 1.86 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को ध्वस्त किया है। नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तार होने का शक।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
CBI Raids In Digital Arrest Cases: देश में बढ़ते ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने एक साथ 6 राज्यों में छापेमारी कर उस खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जिसने केरल के एक बुजुर्ग से करीब 1.86 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस ऑपरेशन के दौरान सीबीआई ने नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे घोटाले की रीढ़ माने जा रहे हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 6 राज्यों में छापेमारी कर ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस मामले में केरल के एक बुजुर्ग से करीब 1.86 करोड़ रुपये ठगे गए थे। सीबीआई ने इस सिलसिले में नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोहम्मद मुश्ताक (नागपुर) : यह एक शेल कंपनी (फर्जी कंपनी) चलाता था। धोखाधड़ी से मिली रकम को ठिकाने लगाने के लिए इसने अपनी कंपनी के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इसके पास से बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घातक रसायनों के परिवहन के लिए बनेगी एसओपी, हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीएम
प्याज की गिरती कीमतों पर छगन भुजबल चिंतित, किसानों के असंतोष के बीच मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने की मांग
वृक्ष बचाने के लिए तपोवन में ‘चिपको’ आंदोलन, वृक्षों की कटाई और गंदी राजनीति के खिलाफ मुहिम
प्रत्येक तहसील में होंगे 6 ‘महाराजस्व समाधान शिविर’, बावनकुले बोले-एक ही छत के नीचे मिलेंगी 15 सेवाएं
ब्लेसिन जैकब अब्राहम (गोवा) : इसे ‘म्यूल अकाउंट’ (पैसों की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) का ऑपरेटर माना जा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसों के लेन-देन में भी शामिल था।
मोहम्मद जुनैद (बेंगलुरु) : यह फर्जी सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। यह लोगों को 5जी सिम अपग्रेड का लालच देकर उनके केवाईसी दस्तावेजों का दुरुपयोग करता था और उन्हीं सिम कार्ड्स का इस्तेमाल साइबर अपराधों में होता था।
यह भी पढ़ें:- अब जिला परिषद और पंचायत समिति में भी होगी सीधी एंट्री, फडणवीस सरकार ने लिया बड़ा फैसला
जांच की मुख्य बातें
- 6 राज्यों में छापेमारी : सीबीआई ने महाराष्ट्र (नागपुर), गोवा, कर्नाटक (बेंगलुरु), केरल (पलक्कड़), तेलंगाना (हैदराबाद) और दिल्ली में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
- अंतरराष्ट्रीय संबंध : जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। साइबर फ्रॉड के ऑपरेशंस सीमा पार से संचालित होने का संदेह है।
- जब्ती : छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, कई बैंकों के डेबिट कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
Cbi busts digital arrest scam three arrested six states raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भारतीय क्रिकेट लगातार आगे…’, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी जीत पर देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
Feb 28, 2026 | 09:28 PMCleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Feb 28, 2026 | 09:22 PMघातक रसायनों के परिवहन के लिए बनेगी एसओपी, हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीएम
Feb 28, 2026 | 09:19 PMप्याज की गिरती कीमतों पर छगन भुजबल चिंतित, किसानों के असंतोष के बीच मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने की मांग
Feb 28, 2026 | 09:07 PMPAK vs SL: पाकिस्तान ने T20 World Cup में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर, श्रीलंका को दिया 213 रन का विशाल लक्ष्य
Feb 28, 2026 | 09:02 PMएक के बाद एक धमाके…इजरायली आर्मी ने जारी किए ईरान की बर्बादी के तीन VIDEO, मिडिल-ईस्ट में मचा हड़कंप
Feb 28, 2026 | 09:02 PMवृक्ष बचाने के लिए तपोवन में ‘चिपको’ आंदोलन, वृक्षों की कटाई और गंदी राजनीति के खिलाफ मुहिम
Feb 28, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM











