- Hindi News »
- India »
- Case Of Demolition Of Properties Court Will Issue Guidelines For Everyone
बुल्डोजर एक्शन पर SC सख्त, कहा- कोर्ट सभी के लिए करेगा दिशा निर्देश जारी
संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह न केवल किसी खास समुदाय बल्कि सभी नागरिकों के लिए दिशा निर्देश जारी करेगा। यह दिशा निर्देश पूरे भारत में लागू होंगे।
- Written By: राहुल गोस्वामी

बुल्डोजर एक्शन पर SC सख्त
नई दिल्ली: संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह न केवल किसी खास समुदाय बल्कि सभी नागरिकों के लिए दिशा निर्देश जारी करेगा। आज कोर्ट ने कहा कि उसके दिशा निर्देश पूरे भारत में लागू होंगे। इसके साथ ही उसने कहा कि वह यह स्पष्ट कर रहा है कि किसी व्यक्ति का महज आरोपी या दोषी होना संपत्ति के ध्वस्तीकरण का आधार नहीं हो सकता।
आज जस्टीस बी आर गवई और जस्टीस के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि, ‘‘हम जो कुछ भी तय कर रहे हैं, हमारा एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हम सभी नागरिकों, सभी संस्थानों के लिए इसे जारी कर रहे हैं न कि किसी खास समुदाय के लिए।” पीठ ने कहा कि किसी खास धर्म के लिए अलग कानून नहीं हो सकता है। उसने कहा कि वह सार्वजनिक सड़कों, सरकारी जमीनों या जंगलों में किसी भी अनधिकृत निर्माण को संरक्षण नहीं देगा।
यहां पढ़ें – उधमपुर जिला मतदान में सबसे आगे, आतंकवादियों के गढ़ में पड़े सबसे कम वोट
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बवाल: Imran Khan की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाहर पीटीआई का बड़ा प्रदर्शन
ओबीसी आरक्षण पर फैसला बाकी, महाराष्ट्र के 22 ZP चुनाव फिर टले, 50% सीमा से ज्यादा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?
सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
कोर्ट ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हमारे आदेश से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों को मदद न मिले।” इस मामले की सुनवाई अभी जारी है।
जानकारी दें कि सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई राज्यों में आरोपियों की संपत्ति समेत अन्य संपत्तियां ध्वस्त की जा रही हैं। न्यायालय ने 17 सितंबर को कहा था कि उसकी अनुमति के बगैर एक अक्टूबर तक आरोपियों समेत अन्य लोगों की संपत्तियों को नहीं गिराया जाएगा।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से की बात, डॉक्टर्स को दिए निर्देश
पीठ ने कहा था कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के ‘‘मूल्यों” के विरुद्ध है। न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि उसका आदेश सड़कों, फुटपाथ, रेलवे लाइन या जलाशयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा और साथ ही उन मामलों पर भी लागू नहीं होगा जिनमें अदालत ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Case of demolition of properties court will issue guidelines for everyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह
Feb 24, 2026 | 12:09 PMसांसदों की उपेक्षा पर फूटा रक्षा खडसे का गुस्सा, जलगांव DPC बैठक में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर दी बड़ी चेतावनी
Feb 24, 2026 | 12:08 PMचेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!
Feb 24, 2026 | 12:07 PMकलेक्ट्रेट पर कुर्की की कार्रवाई टली, 21.09 लाख भुगतान का लिखित आश्वासन; 10 मार्च तक का दिया समय
Feb 24, 2026 | 12:04 PMलखनऊ-कानपुर हाईवे पर ‘नागिन डांस’ पड़ा भारी, वायरल रील के बाद FIR दर्ज
Feb 24, 2026 | 12:02 PMमरीज की जान बचानी है? ऐसे हालात में भारत में Air Ambulance कैसे बुक करें, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Feb 24, 2026 | 11:59 AMCleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर
Feb 24, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














