- Hindi News »
- India »
- Boy Held After Video Clip Shows Him Voting 8 Times In Ups Etah
नाबालिग ने आठ बार डाले वोट, अखिलेश यादव ने उठाया सवाल तो पूरी पोलिंग पार्टी हुई सस्पेंड
- Written By: मनोज पांडे

प्रतीकात्मक तस्वीर
फर्रुखाबाद/एटा: फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले एटा जिले के एक मतदान केंद्र पर एक 17 वर्षीय किशोर को कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में सात बार फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। संबंधित मतदान केंद्र के मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और संबंधित मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के निर्देश दिये गए हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर साझा किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके संबंधित बयान को साझा करते हुए कहा अपनी हार सामने देखकर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एक बयान जारी कर कहा कि संबंधित मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश निर्वाचन आयोग से की गई है। रिणवा ने कहा कि उप्र के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। रिणवा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है! इस संबंध में किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वोट डालकर बनाया वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
प्राथमिकी के अनुसार 13 मई को अलीगंज विधानसभा सीट के अंतर्गत थाना नयागांव के ग्राम खिरिया पमारान के बूथ संख्या 343 पर प्रधान अनिल ठाकुर के पुत्र ने लगभग सात से आठ बार फर्जी मतदान किया और उसका बकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट भी किया। नयागांव थाने के प्रभारी रितेश ठाकुर ने सोमवार को बताया कि नाबालिग की शिनाख्त करने के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है! फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में इस जिले की कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद और भोजपुर विधानसभा सीटें आती हैं जबकि एटा जिले की अलीगंज विधानसभा सीट भी इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
अखिलेश यादव बोले
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने संदेश में कहा था कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वह कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। यादव के साझा किये गये वीडियो में एक किशोर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बार-बार वोट डालकर अंगुलियों से उसे बता रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के इस संदेश को अपने ‘एक्स’ खाते पर साझा करते हुए कहा कि अपनी हार सामने देखकर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो… भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/8gwJ4wHAdw — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 19, 2024
राहुल गांधी बोले
इसी संदेश में राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी न भूलें। नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अधिकारियों ने इस मामले में एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र के सपा प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। इस सीट पर भाजपा ने मुकेश राजपूत को मैदान में उतारा है। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पोस्ट का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने जनपद एटा के थाना नयागांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एफ चुनाव में फर्जी मतदान, 419 प्रतिरूपण कर धोखाधड़ी करना तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128, 132 और 136 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एटा के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर की शिनाख्त करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है!
Boy held after video clip shows him voting 8 times in ups etah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














