नारद मुनि और मंथरा का मिश्रण संजय राउत! 'जयचंद' वाले बयान पर बोल पड़े निशिकांत दुबे, छिड़ा सियासी घमासान

Sanjay Raut vs Nishikant Dubey BMC: बीएमसी चुनाव 2026 (16 जनवरी) के परिणामों के बाद मुंबई की राजनीति में ऐतिहासिक 'पावर शिफ्ट' के साथ जुबानी जंग भी चरम पर पहुंच गई है।
BJP MP Nishikant Dubey calls Sanjay Raut a mix of 'Narad Muni & Manthara' after Raut's 'Jaychand' remark
निशिकांत दुबे और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Eknath Shinde Jaychand Remark: बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा ठाकरे ब्रदर्स की हार के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराए जाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, इस बार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी और उसके सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना ने मिलकर 118 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से चार अधिक हैं।

संजय राउत का बयान

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा था कि यदि एकनाथ शिंदे शिवसेना से अलग न होते, तो मुंबई में बीजेपी कभी मेयर नहीं बना पाती। उन्होंने शिंदे की तुलना ऐतिहासिक संदर्भ में ‘जयचंद’ से करते हुए कहा था कि मराठी जनता उन्हें इसी रूप में याद रखेगी। इस टिप्पणी में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे को भी टैग किया था।

निशिकांत दुबे का पलटवार

राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि संजय राउत नारद मुनि और मंथरा का मिला-जुला रूप हैं। दुबे की यह टिप्पणी राउत के ‘जयचंद’ वाले बयान के जवाब में आई है।

विवाद की क्या है पृष्ठभूमि

संजय राउत और एकनाथ शिंदे के बीच तनाव 2022 से चला आ रहा है, जब शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी। उद्धव गुट ने इस कदम को गद्दारी करार दिया था और तभी से शिंदे को लेकर ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com