अजय देवगन लेकर आ रहे हैं ‘धमाल 4’, रिलीज डेट से उठा पर्दा, एक बार फिर लगेगा कॉमेडी का तड़का

Ajay Devgn Upcoming Movie: अजय देवगन अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त के साथ वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है।
Ajay Devgn Upcoming Movie Dhamaal 4 Release Date Revealed
धमाल 4 की रिलीज डेट हुई फाइनल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhamaal 4 Release Date Revealed: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘धमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब ‘धमाल 4’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार भी फिल्म में ओरिजनल गैंग यानी रितेश देशमुख, अरशद वारसी और तुषार कपूर नजर आएंगे, जो एक बार फिर पागलपन और अफरा-तफरी से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं।

दरअसल, फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म।

कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?

कॉमेडी और कन्फ्यूजन के नए दौर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘धमाल 4’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे खास तौर पर त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लान किया है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी धमाल फ्रेंचाइजी को हिट बनाया है।

‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की जबरदस्त केमिस्ट्री फिर देखने को मिलेगी। ये सभी कलाकार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नए और पुराने चेहरों का यह कॉम्बिनेशन फिल्म में नई एनर्जी और ताजगी लाने वाला है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड

  • धमाल फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद शानदार रहा है।
  • धमाल (2007) एक स्लीपर हिट रही और इसने लगभग 51.3 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • डबल धमाल (2011) ने करीब 71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
  • टोटल धमाल (2019) ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 232.18 करोड़ रुपये कमाए और सुपरहिट साबित हुई।

फिल्म से फैंस को है बड़ी उम्मीद

पिछली फिल्मों की बढ़ती सफलता और किरदारों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ‘धमाल 4’ से मेकर्स और फैंस दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन और दमदार स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com