- Hindi News »
- Health »
- Cervical Cancer Symptoms Risk In Women Health Expert Warning
सावधान! महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं सर्वाइकल कैंसर के मामले, क्या आपको भी दिख रहे हैं ये लक्षण?
Cervical Cancer Symptoms: आजकल महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है जो एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय बन चुका है। इससे जुड़े लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Women Health Alert: भारत में सर्वाइकल कैंसर अब केवल उम्रदराज महिलाओं तक सीमित नहीं रहा। भंगेल सीएचसी की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीरा पाठक के अनुसार देश में हर आठ मिनट में एक महिला इस बीमारी से जान गंवा रही है। जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना इस मौत के आंकड़े को बढ़ा रहा है।
बढ़ रहा है खतरा?
सर्वाइकल कैंसर का मुख्य विलेन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। लगभग 95% मामले इसी वायरस के संक्रमण के कारण होते हैं। यह वायरस मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंधों के जरिए फैलता है। डॉ. पाठक के अनुसार जिन महिलाओं में सेक्सुअल एक्टिविटी जल्दी शुरू होती है या जिनके कई सेक्सुअल पार्टनर्स होते हैं उनमें इसका जोखिम काफी अधिक होता है। इसके अलावा कई बार गर्भधारण करना, स्मोकिंग और लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी इस कैंसर को दावत देता है।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती संकेतों को अक्सर महिलाएं सामान्य समझ कर छोड़ देती हैं जो आगे चलकर जानलेवा साबित होता है। प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं-
सम्बंधित ख़बरें
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
AC Safety Tips: AC ऑन करने से पहले ये बातें नोट कर लें, कंप्रेशर फटने का हो सकता है जानलेवा खतरा
High Protein Foods : इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, बिना नॉनवेज के पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत
भंडारा में गर्मी का सितम; फलों की मांग में भारी उछाल, अंगूर 200 और सेब 300 किलो तक पहुंचे, बजट पर पड़ा असर
- असामान्य ब्लीडिंग: पीरियड्स के बीच में, संबंध बनाने के बाद या मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद होने वाली ब्लीडिंग।
- अजीब डिस्चार्ज: योनि से बदबूदार और पानी जैसा डिस्चार्ज होना।
- पीठ और कमर दर्द: कैंसर बढ़ने पर लगातार पीठ, कमर या पैरों में दर्द रहना।
- यूरिन की समस्या: पेशाब करने में परेशानी या बार-बार संक्रमण होना।
- वजन कम होना: बिना किसी कारण के तेजी से वजन का घटना।
यह भी पढ़ें:- Pregnancy Health: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल लेना है खतरनाक? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
बचाव और इलाज
इस कैंसर से बचाव के दो सबसे मजबूत हथियार हैं स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन।
पैप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear): समय-समय पर यह टेस्ट कराने से कैंसर होने से पहले की कोशिकाओं में बदलाव का पता चल जाता है।
HPV वैक्सीन: युवा लड़कियों और मध्य आयु वर्ग की महिलाओं को यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए जो भविष्य में कैंसर के खतरे को लगभग खत्म कर देती है।
इलाज की प्रक्रिया
यदि जांच (बायोप्सी) में कैंसर की पुष्टि होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। शुरुआती स्टेज में केवल सर्जरी (हिस्ट्रेक्टोमी) से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। गंभीर स्थितियों में रेडिएशन और कीमोथेरेपी का सहारा लिया जाता है।
डॉक्टर की सलाह
जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि आपको शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव दिखे तो तुरंत गायनेकोलॉजी विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Cervical cancer symptoms risk in women health expert warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
Apr 24, 2026 | 08:51 AMBombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI
Apr 24, 2026 | 08:45 AMसुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Apr 24, 2026 | 08:30 AMआसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
Apr 24, 2026 | 08:30 AMकुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
Apr 24, 2026 | 08:24 AMसाहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 24, 2026 | 08:16 AMMaharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Apr 24, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM













