-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Vs Congress Mukhtar Abbas Naqvi Attack On Congress Says Their Existence On Ventilator Stupid Of Its Leaders On Accelerator
राहुल गांधी के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार, कहा-कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर, इसके नेताओं की ‘बेवकूफी’ एक्सेलरेटर पर
- Written By: सुभाष यादव

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन में की गई टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस का वजूद ‘वेंटिलेटर’ (जीवन रक्षक प्रणाली) पर है, लेकिन इसके नेताओं की ‘बेवकूफी’ एक्सेलरेटर पर है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के नेता विदेश जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत शुक्रवार को मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी ‘‘अदृश्य ताकतें” देश को खोखला कर रही हैं। उन्होंने लंदन में ‘थिंक टैंक’ (विचारक संस्था) ब्रिज इंडिया द्वारा आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन के एक संवाद-सत्र में यह दावा भी किया था कि भारत की आत्मा पर भाजपा का हमला हो रहा है और “बिना आवाज की आत्मा का कोई मतलब नहीं है तथा जो हुआ है वह यह है कि भारत की आवाज को कुचल दिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस की इसी “विकार धारा” ने कभी मुल्क की पार्टी कहे जाने वाले दल को ऐसा बना दिया जिसकी पूछ मोहल्ले में भी नहीं है। आज कांग्रेस का वजूद वेंटीलेटर पर है फिर भी इनके नेताओं की बेवकूफी एक्सेलरेटर (तेज रफ्तार) पर है।” नकवी ने कहा कि इसी “विकार धारा” का नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की सनक, भारत को बदनाम करने की साजिश में बदल गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स” कांग्रेस में पलायन प्रोग्राम उनकी नीतियों से ज्यादा उनके नेतृत्व की “बेवकूफी और विवेकशून्यता” का नतीजा है। नकवी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता विदेश जा कर भारत को बदनाम करते हैं।
भारत की तुलना पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी अन्य देश से करते हैं, तो कभी देश में डर और नफरत हो गयी है की बयान बहादुरी कर देश की संस्कृति-संस्कार-सहिष्णुता एवं शक्ति को धूमिल करने के पाखंडी प्रोग्राम का संचालन करते हैं जो इनकी ऐसी ही विवेकशून्यता और विकार-धारा का परिणाम है।'(एजेंसी)
Bjp vs congress mukhtar abbas naqvi attack on congress says their existence on ventilator stupid of its leaders on accelerator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














