-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp President Pick Dispute Rss Opposes Name Modi Bhagwat Meet Crucial
संघ को पसंद नहीं BJP अध्यक्ष के लिए ये नाम, मोदी-भागवत की चर्चा से आएगा परिणाम!
- Written By: अभिषेक सिंह
New BJP President: अखबार को बताया कि संघ किसी भी नाम पर सहमत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से चर्चा आगे बढ़ सकती है। जिसके बाद अध्यक्ष पद पर सहमति बन सकती है।

नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत (डिजाइन फोटो)
BJP New President: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी यानी बीजेपी लंबे समय से अपना नया नेता तलाश करने में जुटी हुई है। उसकी यह तलाश खत्म नहीं हुई थी कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देकर उसकी चिंताएं दोगुनी कर दी हैं। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कंधे पर दो-दो उम्मीदवारों को चुनने की जिम्मेदारी आ गई है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा में देरी की वजह भाजपा और आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच आम सहमति का न होना माना जा रहा है। हालाँकि, पार्टी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है।
…तो दलित या OBC होगा अध्यक्ष
‘द टेलीग्राफ इंडिया’ की रिपोर्ट में भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी अगस्त के अंत तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव करना चाहती है। साथ ही, भाजपा अध्यक्ष का फैसला भी लगभग उसी समय करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी सवर्ण नेता को चुनती है, तो अगला भाजपा अध्यक्ष कोई ओबीसी या दलित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
संघ चाहता है मजबूत संगठन नेता
रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भाजपा से होगा, लेकिन नाम पर अंतिम सहमति एनडीए दलों से बात करने के बाद बनेगी। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि संघ और भाजपा के बीच सहमति न बन पाने के कारण भाजपा अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि संघ एक ‘मजबूत संगठन नेता’ चाहता है।
बीजेपी ने आगे बढ़ाए दो OBC नाम
अखबार से बात करते हुए, भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले भाजपा अध्यक्ष पर चर्चा कर सकते हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए इसे आरएसएस नेतृत्व के समक्ष उठाया जाएगा।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने दो ओबीसी मंत्रियों के नाम आगे रखे हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हैं।
मोदी-भागवत की चर्चा में आएगा परिणाम!
सूत्रों ने अखबार को बताया कि संघ किसी भी नाम पर सहमत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से चर्चा आगे बढ़ सकती है। एक भाजपा नेता ने बताया, “मोदी जी खुद गतिरोध दूर करने के लिए आरएसएस नेतृत्व से बात कर सकते हैं। अगले उपराष्ट्रपति के नाम पर भी संघ से चर्चा हो सकती है।”
यह भी पढ़ें: …तो ये है जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह? जानिए इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी
आपको बता दें कि साल 2022 में द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। 2022 में ही जगदीप धनखड़ भी उपराष्ट्रपति बने, जिनकी पहचान एक ‘किसान पुत्र’ के तौर में बन रही थी। कहा जा रहा है कि इसका उद्देश्य जाट किसानों के बीच स्थिति को बेहतर बनाना था, जो 2020-21 के दौरान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर उतर आए थे।
Bjp president pick dispute rss opposes name modi bhagwat meet crucial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













