-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp On Backfoot Due To Aggressive Stance Of Rahul Gandhi Centre Announces Reservation For Agniveers
राहुल गांधी के अक्रामक रुख से बैकफुट पर बीजेपी, केंद्र ने अग्निवीरों को आरक्षण देने का किया ऐलान
- Written By: शुभम पाठक
केंद्र सरकार ने आज अग्निवीरों को CISF-BSF के भर्तियों में आरक्षण देने का फैसला लिया है। जिसमें अब आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट अग्निवीरो को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। अग्निवीर से रिटायर हो चुके युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने मानो एक उपहार दिया है। जहां सीआईएसएफ और बीएसएफ के प्रमुखों ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को बलों में कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा।

अग्निवीर प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश में लगातार रूप से अग्निवीर मुद्दें को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर होती रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों लगातार संसद में अग्रिवीर मुद्दे को लेकर बीजेपी का घेराव किया है और मुआवजे तक को लेकर रक्षा मंत्रालय और पीएम मोदी पर तंज कसा है, लेकिन केंद्र सरकार के आज के फैसले को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी के इस आक्रमक रुख को देखते हुए केंद्र सरकार बैकफुट पर नजर आने लगी है।
केंद्र सरकार ने आज अग्निवीरों को CISF-BSF के भर्तियों में आरक्षण देने का फैसला लिया है। जिसमें अब आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट अग्निवीरो को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।
10 फीसदी आरक्षण की घोषणा
अग्निवीर से रिटायर हो चुके युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने मानो एक उपहार दिया है। जहां सीआईएसएफ और बीएसएफ के प्रमुखों ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को बलों में कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आयु सीमा और शारीरिक परीक्षण में भी छूट का प्रावधान किया जाएगा। आयु में पहले वर्ष में पांच साल के लिए है और अगले वर्ष में तीन साल की छूट होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
जम्मू-कश्मीर LOC के पास बड़ा धमाका, लैंड माइन ब्लास्ट से अग्निनीवीर जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा… दिल्ली पुलिस और कई राज्यों में मिलेगा भारी आरक्षण
ये भी पढ़े:- महाराष्ट्र में BJP ने 180 सीटों पर दावा ठोंककर मचाई खलबली, महायुति में होगा महासंग्राम?
BSF और CISF के प्रमुखों ने की घोषणा
जानकारी के लिए बता दें कि सीआईएसएफ और बीएसएफ के प्रमुखों ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले के मुताबिक संबंधित बलों में कांस्टेबलों के 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को लेकर अहम फैसला लिया है।
इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा उनके पास चार साल का अनुभव है। वे पूरी तरह अनुशासित और प्रशिक्षित जवान हैं। बीएसएफ के लिए यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि हमें प्रशिक्षित जवान मिल रहे हैं। संक्षिप्त प्रशिक्षण के बाद उन्हें सीमा पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से सभी सुरक्षा बलों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा हम उनकी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें तैनात किया जाएगा। कुल रिक्तियों में से 10 प्रतिशत उनके लिए आरक्षित होंगी। उनके लिए आयु में छूट भी होगी। पहले बैच को पांच साल और उसके बाद के बैच को तीन साल की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़े:- चुनाव से पहले हरियाणा में शुरू हु्आ दल-बदल का दौर, क्या निखिल मदान का कांग्रस छोड़ना बदल देगा चुनावी समीकरण!
राहुल गांधी ने उठाए सवाल
अग्निवीर मामला देश के लिए एक हॉट टॉपिक की तरह है और विपक्ष के लिए मिठाई। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के शुरुआत से ही पीएम मोदी और रक्षा मंत्रालय से अग्निवीर मामले में तीखे सवाल पुछ रहे है। इसके साथ ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस योजना को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं कि चार साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का क्या होगा, क्योंकि कुल भर्तियों में से केवल 25 प्रतिशत को ही 15 साल के लिए रखा जाएगा। इधर, केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियां और विभाग पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की योजना की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।
Bjp on backfoot due to aggressive stance of rahul gandhi centre announces reservation for agniveers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














