मुस्लिम आबादी और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने झारखण्ड सरकार पर निशाना साधा
झारखण्ड के विधानसभा चुनाव का पारा अब तेज़ी से चढ़ रहा है और सियासी दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य में बढ़ती मुस्लिम आबादी तथा बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर झारखण्ड की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद [स्रोत: ANI]
देवघर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय है और एक-दूसरे को पटखनी देने के हर संभव प्रयास कर रहे है। इसी दौरान चुनाव में सियासी बयानबाज़ी भी तेज़ी से जारी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और तेज़ तर्रार नेता निशिकांत दुबे ने झारखण्ड सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए है।
न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए बयान में सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर प्रदेश में मुस्लिम आबादी को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि 1951 में मुसलमानों की आबादी 9% थी, आज 24% है। पूरे देश में मुसलमानों की आबादी 4% बढ़ी है और हमारे संथाल परगना में 15% बढ़ी है, ये 11% बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं और झारखंड की सरकार इसे स्वीकार कर रही है।
#WATCH देवघर, झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “…1951 में मुसलमानों की आबादी 9% थी, आज 24% है। पूरे देश में मुसलमानों की आबादी 4% बढ़ी है और हमारे संथाल परगना में 15% बढ़ी है, ये 11% बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं और झारखंड की सरकार इसे स्वीकार कर रही है। वोट बैंक की राजनीति… pic.twitter.com/AiEdgjiYvz — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Election: झामुमो ने दो IPS समेत CEC को हटाने के लिए पत्र लिखा, BJP पर लगाए आरोप
सम्बंधित ख़बरें
Waqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
BJP Minority Politics Madhya Pradesh: मुस्लिमो से बीजेपी की बेरुखी, राजनितिक नियुक्त्ति में किये गए नजर अंदाज
‘पटक-पटक कर मारेंगे’ बयान देना BJP सांसद निशिकांत दुबे को पड़ा भारी, नासिक कोर्ट ने जारी किया समन
बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान… देश में मुसलमान और सवर्ण ही हैं दो ‘खलनायक’
सांसद दुबे ने वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए झारखण्ड सरकार सहित कांग्रेस को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण न तो कांग्रेस और न ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को आदिवासियों की चिंता है। इतना ही नहीं सांसद दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर भाजपा का रुख स्पष्ट करते हुए इसे चुनाव का मुद्दा ना मानते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दिया, जिसमे उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस नहीं भेज देते तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी, ये चुनाव का मुद्दा नहीं है, ये राष्ट्रीय मुद्दा हैं।
बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे अपने आक्रामक अंदाज़ तथा कड़क बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। इस बार बांग्लादेशी घुसपैठ तथा मुस्लिम आबादी पर हमला बोलकर सांसद दुबे ने चुनावी माहौल में गर्मी पैदा कर दी है, हालांकि सांसद दुबे ने जो आंकड़े बताये है उनकी सच्चाई वे ही जानते है।
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद में एक महीने के लिए धारा 163 लगाई गई, बगैर अनुमति धरने-प्रदर्शन पर सख्ती से रोक
