Khunti Police Encounter: खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में PLFI उग्रवादी
Jharkhand Police Action News: झारखंड के खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने पुलिस पर की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से उग्रवादी घायल, 3 हथियार बरामद।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Khunti Police Encounter: झारखंड के खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में गिरफ्तार उग्रवादी श्रवण दास को हथियारों की बरामदगी के लिए कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की।
जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें श्रवण दास के पैर में गोली लग गई। घायल उग्रवादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। श्रवण दास पर फायरिंग, आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली जैसी कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
जंगल से तीन हथियार बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रवण दास को हाल के दिनों में जिले में फायरिंग, वाहनों में आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया था कि जरियागढ़ इलाके के जंगलों में बड़ी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम रविवार सुबह उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Aman Saw Encounter Case: झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान, परिवार ने लगाया था आरोप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें
झारखंड में एक करोड़ के इनामी अनल समेत 10 नक्सली ढेर, सारंडा में हुई मुठभेड़
4 बार UPSC की परीक्षा में फेल, 7 साल से IPS बनकर झाड़ रहा था रौब, फिर ऐसे पकड़ा गया
झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट
हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़
पुलिस द्वारा बताया गया कि जंगल में पहुंचने के बाद श्रवण दास ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और जंगल की ओर भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल उग्रवादी को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें- Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
इलाके में सर्च अभियान तेज
इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस के अनुसार, श्रवण दास की निशानदेही पर मौके से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों के प्रकार और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
