-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Section 144 Imposed In Hyderabad For One Month Strict Ban On Protest Without Permission
हैदराबाद में एक महीने के लिए धारा 163 लगाई गई, बगैर अनुमति धरने-प्रदर्शन पर सख्ती से रोक
- Written By: प्रतीक मिश्रा
हैदराबाद शहर में शांति व्यवस्था तथा लॉ एंड आर्डर को कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अब सख्त हो गई है। हैदराबाद शहर पुलिस मुख्यालय ने अगले एक महीने तक पुरे नगर सीमा क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागु कर दी है, इस आशय का आदेश भी जारी हो चुका है।

फाइल फोटो: हैदराबाद शहर पुलिस मुख्यालय [स्रोत: सोशल मीडिया]
नई दिल्ली: हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक दलों तथा विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग मांगो या बातों को लेकर ज्ञापन, प्रदर्शन आदि किये जा रहे है। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है तथा शहर में गड़बड़ी पैदा करने वालो के मंसूबो पर पानी फेर दिया है।
स्थिति को भांपते हुए हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने एक पत्र जारी किया है। जिसमे 27 अक्टूबर 2024 से अलगे एक महीने के लिए हैदराबाद पुलिस सीमा में धारा 144 लागू कर दी है। इस पत्र में कहा गया है, कि कई संगठन-पार्टियां धरना और विरोध प्रदर्शन करके हैदराबाद शहर में सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : स्पेन के राष्ट्रपति पहुंचे वडोदरा, पीएम मोदी संग करेंगे रोड शो, गुजरात को मिलेगी विमान फैक्ट्री सहित करोड़ों की सौगात
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
CP, Hyd city has issued Notification regarding the Prohibition of every kind of gathering of 5 or more persons, processions, dharnas, rallies public meeting in the limits of Hyderabad and Secunderabad. pic.twitter.com/onijgYgJ6w — Hyderabad City Police (@hydcitypolice) October 27, 2024
बताया जा रहा है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने पूरे शहर में सार्वजनिक सभाओं, धरनों और विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (जिसे पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था) की धारा 163 के तहत जारी आदेश में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस, रैलियां, सार्वजनिक सभाएं और ऐसे प्रतीकों या संदेशों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है जो सार्वजनिक अशांति भड़का सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अंधेरी-पश्चिम में कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, अशोक जाधव को दिया टिकट, सचिन सावंत ने इसलिए किया था इनकार
जारी किये गए आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम 6 बजे से प्रभावी यह प्रतिबंध 28 नवंबर तक लागू रहेगा। आदेश की प्रति के अनुसार, यह उन खुफिया रिपोर्टों के जवाब में जारी किया गया है, जिनमें कहा गया है कि विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं, जिससे शांति भंग हो सकती है। शांतिपूर्ण धरना और विरोध प्रदर्शन के लिए एकमात्र स्वीकृत स्थान इंदिरा पार्क धरना चौक है। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, सैन्य कर्मियों, अंतिम संस्कार जुलूसों तथा सक्षम प्राधिकारियों से विशिष्ट छूट प्राप्त लोगों के लिए इसमें प्रावधान रखा गया है।
Section 144 imposed in hyderabad for one month strict ban on protest without permission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM










