- Hindi News »
- India »
- Bjp Leader Amit Malviya Target Mamta Banerjee On Murshidabad Uproar
मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले BJP नेता अमित मालवीय, ‘बंगाल में जो हो रहा ममता की मर्जी से हो रहा’, Tweet कर कही ये बात
पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में जो हो रहा है उनकी मर्जी से हो रहा है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

भाजपा नेता अमित मालवीय का ममता बनर्जी पर हमला
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष, विरोधी दलों और मुस्लिम संगठनों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस दौरान पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी की गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। बंगाल में इस तरह की घटना को लेकर भाजपा ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने बंगाल की सीएम को आड़े हाथ लिया है।
मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून को लेकर विरोध के दौरान मुस्लिम संगठनों की ओर से विरोध के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान पत्थरबाजी होने लगी। प्रदर्शनकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस पर भी पथराव किया गया। कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं जिसकी बीजेपी ने निंदा की है।
अमित मालवीय ने ट्वीट कर कही ये बात
मुर्शिदाबाद की घटना पर भाजपा आईटी सेल के प्रवक्ता अमित मालवीय ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने हंगामा करने वालों को खुली छूट दे रखी है। वह बंगाल को ‘दूसरा बांग्लादेश’ बनाने पर तुली हुई हैं। मालवीय ने अपने ट्वीट में ममता पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता को उन्हें दोबारा सत्ता में बनाए रखने की कीमत चुकानी पड़ रही है। बंगाल फिर जलने लगा है। बंगाल में जो हो रहा ममता बनर्जी की मर्जी से हो रहा है। मालवीय ने वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़कने के बाद यह बयान दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना जानलेवा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नवभारत विशेष: सुको ने बंगाल में तैनात किए न्यायिक अधिकारी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये…’, हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद पर हिमंत की तीखी प्रतिक्रिया, दिया विवादित बयान
बंगाल SIR को लेकर SC पहुंची एक और याचिका…तो भड़क उठे CJI सूर्यकांत, पूछा- हम तय करें कि आपके माता पिता कौन?
This is the price West Bengal is paying to keep Mamata Banerjee in power who wants to turn the state into another Bangladesh. https://t.co/XhtzEIhDZb — Amit Malviya (@amitmalviya) April 12, 2025
अमित शाह ने पहले किया था ममता पर हमला
अमित शाह ने हाल ही ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि बंगाल में बंग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या इस बात को दर्शाती है कि राज्य सरकार ने इस सरकार की शह पर ही ये काम हो रहा है। बंगाल में जो हाल है उसके पीछे पूरी तरह से सरकार ही जिम्मेदार है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि राज्य में हिंसा मुख्यमंत्री की शह पर हो रही है, वरना वक्फ संशोधन कानून तो पूरे देश में लागू है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ममता सरकार
भाजपा सरकार का आरोप है कि ममता सरकार वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हैं इसलिए वह इस प्रकार की हिंसा को बढ़ावा दे रही है। राज्य की शांति व्यवस्था भंग होने के साथ अराजकता बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए भी प्रदेश में हिंसा और आगजनी की घटनाएं कर रहे हैं और सरकार चुप है।
Bjp leader amit malviya target mamta banerjee on murshidabad uproar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान
Feb 23, 2026 | 06:49 PMफरीदाबाद की सोसायटी में मां ने बेटे को साड़ी से लटकाया, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:49 PMPCS अलंकार ने भरी सियासी हुंकार…बांके बिहारी की नगरी से किया नई पार्टी का ऐलान, 2027 चुनाव में ठोकेंगे ताल?
Feb 23, 2026 | 06:47 PMT20 World Cup: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Feb 23, 2026 | 06:43 PMदलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?
Feb 23, 2026 | 06:42 PMजयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














