Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चलाया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टस् का सैलाब

BJP Leaders Posts On Social Media: बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ एक मेगा कैंपेन शुरू कर दिया है, जिसके चलते पार्टी के दिग्गज नेता #CompromisedCongress सीरीज टाईटल के साथ पोस्ट कर रहे हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Feb 25, 2026 | 06:44 PM

AI GENERATED IMAGE

Follow Us
Close
Follow Us:

Compromised Congress Campaign: भाजपा ने 25 फरवरी को मेगा सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च किया है, भाजपा के दिग्गज नेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट में एआई फोटो से लेकर ग्राफिक्स का इस्तेमाल देखने को मिल रहा है और कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है।

इन नेताओं ने किया पोस्ट

इस अभियान के चलते कई नेताओं ने अलग-अलग पोस्ट किए हैं, सबने #CompromisedCongress सीरीज टाईटल के साथ पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ट नेता और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि “राहुल गांधी द्वारा भारत को वैश्विक मंच पर अपमानित करने के लिए बिना शर्ट पहने पुरुषों को एआई शिखर सम्मेलन में भेजना, भारत की छवि और हितों से समझौता करने की उनकी पारिवारिक विरासत की निरंतरता मात्र है”।

While Rahul Gandhi sends shirtless men to the AI summit to humiliate India on the global stage, it is only a continuation of his family legacy to compromise Bharat’s image and interests. #CompromisedCongress pic.twitter.com/A4IaN2Kw4B — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

योगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’

Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा

‘मदरसा आतंकवादी तैयार करने का अड्डा’, मालेगांव नमाज विवाद पर नितेश राणे की विवादित टिप्पणी

सोलापुर में मेयर पद पर बवाल, मराठा मोर्चा का BJP के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, राम जाधव ने कराया मुंडन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्ट में भी यही सीरीज टाइटल के साथ चार फोटो शेयर कि गई हैं, हर फोटो में अलग-अलग कांग्रेस नेता है और उनके फोटो के साथ उनके कार्यकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक फैसलों और विवादों जैसे यूएनएससी सीट, तिब्बत मुद्दा,1962 युद्ध आदि का जिक्र किया गया है। हर फोटो में अलग-अलग कांग्रेस नेता हैं और उनके फोटो के साथ उनके कार्यकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक फैसलों और विवादों जैसे यूएनएससी सीट, तिब्बत मुद्दा,1962 युद्ध आदि का जिक्र किया गया है।

The Nehru-Gandhi family has always put politics above India While India rises as a global power under PM Narendra Modi’s leadership, Rahul Gandhi and Congress never miss a chance to push their agenda internationally. Even at forums like the AI Summit, his followers were busy… pic.twitter.com/dG00JCJcui — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 25, 2026

सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी पोस्ट किया, इमेज साझा की जिसमें राहुल गांधी एक दुकान के बाहर खड़े हुए हैं और दुकान पर “नफरत की दुकान” लिखा हुआ है, इसी इमेज में राहुल एक युवक से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जाओ कपड़े उतार के देश को बदनाम करो।

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का असली सामान: नफरत का व्यापार और देश का अपमान!#CompromisedCongress pic.twitter.com/ZcUmZ2w1c0 — Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) February 25, 2026

वंही संबित पात्रा ने वीडियो शेयर किया जिसमें तत्कालीन पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, तत्कालिन पीएम इंदिरा गांधी, तत्कालीन पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रतीकात्मक ढंग से दिखाए गए हैं। वीडियो एआई जनरेटेड है साथ ही कैप्शन में लिखा गया है “नेहरू-गांधी खानदान द्वारा राष्ट्रहित के साथ बार-बार किए गए समझौते को देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है”।

नेहरू-गांधी खानदान द्वारा राष्ट्रहित के साथ बार-बार किए गए समझौते को देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है।#CompromisedCongress pic.twitter.com/rc0vTHWXA6 — Sambit Patra (@sambitswaraj) February 25, 2026

यह भी पढ़ें: BSNL डायरेक्टर के शाही प्रोटोकॉल पर कटा बवाल; दौरे पर साहब की कंघी और कच्छे के इंतजाम के लिए तैनात थे 50 अफसर

भाजपा अध्यक्ष भी कर चुके हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार यानी 25 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी पर कांग्रेस के समझौता कर चुके प्रधानमंत्री वाले बयान पर तीखा पलटवार किया, भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया की देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने पूरे कार्यकाल में बार-बार देश की सीमाओं को लेकर समझौते किए हैं। इस कॉन्फ्रेंस में नितिन नबीन ने कई मुद्दे उठाए और कांग्रेस को घेरा।

 

Bjp launches compromised congress campaign against congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Indian Prime Minister Narendra Modi
  • Mohan Yadav
  • Nitin Nabin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.