PM मोदी (Image- Social Media) 
देश

Women Reservation Bill: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी के चैंबर में बैठक चालू...यह बड़े नेता शामिल

PM Modi High Level Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद संसद भवन में पीएम मोदी के चैंबर में बैठक चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा मौजूद हैं।

सजल रघुवंशी

PM Modi Meeting After Women Reservation Bill Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद संसद भवन में पीएम मोदी के चैंबर में बैठक चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा मौजूद हैं। बता दें कि इस बिल पर फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि आज सदन में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार बहस हुई।

अखिलेश यादव से लेकर कई विपक्षी नेताओं ने इस बिल को लेकर अपना पक्ष साफ रखा। ऐसे में पीएम मोदी के भाषण को देख साफ दिखाई दिया की भाजपा सरकार इस बिल को जल्द से जल्द पास कराने के लिए पूरी तैयारी में है।

भाजपा आलाकमान में क्या पक रहा?

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंशा साफ रखीं। उन्होंने न केवल विपक्ष पर निशाना साधा बल्कि उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब भी दिया।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल पर उनकी मंशी क्रेडिट लेने वाली नहीं है। इसके अलावा सदन में भाषण के तुरंत बाद अपने चैंबर में मीटिंग बुलाना इस बात का संकेत है कि मोदी सरकार फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा कर रही होगी।

मैं क्रेडिट लेना नहीं चाहता- पीएम मोदी

दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ किया कि इस बिल को लेकर उनकी मंशा क्रेडिट लेने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इसका विरोध करेंगे तो स्वाभाविक है कि इसका मुझे राजनीतिक लाभ होगा लेकिन साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा। इसलिए हमें क्रेडिट नहीं चाहिए। जैसे ही यह पारित हो जाए मैं विज्ञापन देकर सबका धन्यवाद करने के लिए तैयार हूं। क्रेडिट आप ले लीजिए।

पीएम मोदी ने कही यह बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि हमारे देश में अनुभवी नारी शक्ति की कोई कमी नहीं है। उनके सामर्थ्य में कोई कमी नहीं है, हम भरोसा कर रहे हैं कि वे योगदान देंगी और बहुत अच्छा योगदान देंगी।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित