Women’s Reservation Bill: ‘बार-बार बिल का स्वरूप क्यों बदला जा रहा’, PM Modi के भाषण पर डिंपल यादव का पलटवार
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: डिंपल यादव ने पीएम मोदी को दी खुली चुनौती और कहा कि विपक्ष तैयार है, अभी 543 सीटों पर लागू करें 33% महिला आरक्षण। जानें क्या बोलीं सपा सांसद।
- Written By: सजल रघुवंशी
डिंपल यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dimple Yadav Statement On PM Modi Speech: उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कहा कि इस बिल पर विरोध का तो सवाल ही नहीं उठता है। इसके अलावा उन्होंने चुनौती देते हुए यह भी कहा कि आप 2029 की बात कर रहे हैं तो हम तैयार हैं आप 543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण कर दीजिए, समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार है।
दरअसल, आज लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना पक्ष रखा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका आज विरोध करेंगे तो इसे लागू करने में काफी समय लग जाएगा।
डिंपल यादव ने क्या कहा?
दरअसल, सदन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जो भूमिका बांधी जा रही है कि विपक्ष विरोधी है तो जब 2023 में यह सर्वसम्मति से पारित हो गया था तो विरोध का तो सवाल ही नहीं उठता है। जिस रूप में यह पारित हुआ था, पहले जनगणना, फिर परिसीमन और फिर यह लागू होता। सारी पार्टियां इस बिल को लेकर एकमत है लेकिन बार-बार इसका स्वरूप क्यों बदला जा रहा है? आप 2029 की बात कर रहे हैं तो हम तैयार हैं आप 543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण कर दीजिए, समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप
दिल्ली-बिहार अग्निकांड पर ठाकरे गुट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें सामना के उस संपादकीय में क्या लिखा?
तमिलनाडु BJP में खुली बगावत! अन्नामलाई के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा, टूटने की कगार पर पार्टी?
Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कहा, “…जो भूमिका बांधी जा रही है कि विपक्ष विरोधी है तो जब 2023 में यह सर्वसम्मति से पारित हो गया था तो विरोध का तो सवाल ही नहीं उठता है। जिस रूप में यह पारित हुआ था,… pic.twitter.com/04o9f7oJf7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिना जनगणना और पिछड़ी जातियों को शामिल किए जो महिला आरक्षण लाया जा रहा है, वह तब लाया जा रहा है जब उनके पास वोट कम हैं और उनके अपने वोटर उन्हें छोड़कर चले गए हैं। वे तुष्टीकरण के लिए महिला आरक्षण ला रहे हैं। वे इसे अब क्यों ला रहे हैं? आप जाति जनगणना क्यों नहीं गिनना चाहते? इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया होगा। पिछली बार सभी पार्टियों ने महिला आरक्षण का समर्थन किया था सवाल परिसीमन पर है, आप निर्वाचन क्षेत्र कैसे बनाएंगे उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों को भी भरोसा दिलाया था कि उन्हें राज्य का दर्जा मिलेगा लेकिन क्या हुआ?
यह भी पढ़ें: लोकसभा में भिड़े अखिलेश और अमित शाह, सपा ने मांगा मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण तो शाह ने दिया जवाब- VIDEO
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का आया बयान
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज महिलाएं पूरे के पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। साइंस से लेकर तमाम क्षेत्रों में सिर्फ राजनीति को छोड़कर. मैं पूछना चाहती हूं कि विपक्ष से कि क्या आप महिलाओं की भूमिका केवल वोटर्स की रखना चाहते हैं। अगर हम विधानसभा में जाए तो वहां महिलाएं बेहद कम है। मैं सभी दलों का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया। मुझे अचंभा है कि मेरे विपक्ष के साथी 2029 तक लागू करने का समर्पण नहीं दिखा रहे हैं।
