Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल फतह के बाद BJP का नया दांव, कोलकाता की सड़कों पर ‘मछली उत्सव’, दिलीप घोष बोले- ‘अब दीदी का खेल खत्म’

Dilip Ghosh: दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के बारे में बहुत झूठ फैलाया कि भाजपा आ गई तो मछली भात को बंद कर देगी। मछली पर बैन लगा देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 10, 2026 | 11:07 PM

‘मछली उत्सव’ में दिलीप घोष, (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dilip Ghosh Attend Fish Festival:   पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के गठन के बाद रविवार को कोलकाता में भव्य ‘मछली उत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप घोष सिंगाही पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा द्वारा बंगाल में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित मछली उत्सव में शिरकत की।

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा। इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक तापस राय भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मछली व्यापारी, मत्स्य पालन से जुड़े कारोबारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

‘ममता ने बंगाल के बारे में बहुत झूठ फैलाया’

दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के बारे में बहुत झूठ फैलाया कि भाजपा आ गई तो मछली भात को बंद कर देगी। मछली पर बैन लगा देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। बंगाल की मछली अस्मिता का सवाल है और हम लोग आज यहां पर ‘मछली उत्सव’ में आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में मछली कारोबार को पीछे कर दिया है। अब हमारी सरकार आई है तो भाजपा बंगाल में मछली पालन को और ज्यादा तवज्जो देगी।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा

बंगाल में थम नहीं रहा खूनी संग्राम, टीएमसी नेता सहदेव बाग की हत्या, खेजुरी में फूंक दी गईं दर्जनों दुकानें

बेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति

ममता से टक्कर लेने वाला वो अफसर जो अब सुवेंदु का सबसे बड़े सिपाही बन गया, कौन हैं सुब्रत गुप्ता?

‘लोगों को मछली-भात जरूर खिलाएंगे’

भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में मछली का उत्‍पादन कम होता है। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश से मछलियां मंगाई जाती हैं। बंगाल की जनता मछली-भात खाती है तो उत्‍पादन क्‍यों नहीं होगा। ममता बनर्जी राजनीति करते हुए यह भी व्‍यवस्‍था नहीं कर पाईं कि बंगाल की जनता को मछली-भात खिलाया जा सके। हम बंगाल के लोगों को मछली-भात जरूर खिलाएंगे।

 9 मई को दिलीप घोष ने लिया था शपथ

दिलीप घोष ने आगे कहा कि आज भी इंडस्‍ट्री लगाने के लिए उद्योगपति उत्‍सुक हैं। हमारी सरकार इसको लेकर प्रदेश में अच्‍छा वातावरण बनाएगी। सब लोगों को काम करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में 9 मई को बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए। उनके साथ दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें: बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें

विधायक दल के नेता बने सुवेंदु अधिकारी

शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार, 8 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह ने विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नियमों के अनुसार लोक भवन पहुंचे थे। जहां, उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद 9 नई को उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।

Bjp dilip ghosh attend fish festival kolkata attack on tmc chief mamata banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 11:07 PM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.