बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें

PM Narendra Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता को दंडवत प्रणाम किया। यहां देखें पीएम मोदी के बंगाल दौरे की पूरी तस्वीरें।
pm modi in bengal rally
बंगाल में जनता के बीच पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सौजन्य-IANS)
Updated on: 
pm narendra modi in west bengal rally
ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ खुली जीप में सवार होकर वहां मौजूद हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया।
pm modi bengal rally
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा ब्रिगेड परेड ग्राउंड भगवा रंग में सजा हुआ नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में कलाकार पारंपरिक ढोल की थाप पर प्रस्तुति दे रहे थे।
narendra modi rabindranath tagore
कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
west bengal cm oath taking ceremony
जीप यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं से मुलाकात की।
pm narendra modi falicitates makhanlal sarkar
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।
pm modi met makhanlal sarkar
पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया।
pm narendra modi congratulate bengal
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हुए मंच पर लेटकर साष्टांग प्रणाम किया।
west bengal cm
कोलकाता में आयोजित एक समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू को बधाई दी।
cm suvendu adhikari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com