Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा

Bottle Neck Flyover Controversy: मीरा-भाईंदर के बॉटल नेक फ्लाईओवर पर मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता में विवाद तेज हो गया। मेहता ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 24, 2026 | 07:15 PM

प्रताप सरनाईक Vs नरेंद्र मेहता (सोर्स: डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

MMRDA Bottle Neck Flyover Controversy: ठाणे जिले के मीरा- भाईंदर में चर्चित बॉटल नेक फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। फ्लाईओवर के उद्घाटन की जांच को लेकर मंत्री सरनाईक द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब देते हुए विधायक नरेंद्र मेहता ने तीखा पलटवार किया और कहा कि इस मामले में आईआईटी की रिपोर्ट पहले ही जमा की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर मामले में ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा।

नरेंद्र मेहता ने क्या आरोप लगाये?

नरेंद्र मेहता ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में फ्लाईओवर निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर जांच की मांग की थी। उनका दावा है कि पुल तैयार होने के बावजूद उसे लंबे समय तक जनता के लिए नहीं खोला गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा के बाद ही पुल को यातायात के लिए शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भी वह इस प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाएंगे।

विधायक मेहता ने सवाल किया कि फ्लाईओवर के डिजाइन और निर्माण के पीछे जिम्मेदार लोग कौन हैं तथा उनके कार्यकाल की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली

Nashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग

5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम

मेहता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे MMRDA के प्रमुख हैं, इसलिए मंत्री सरनाईक को उनसे मिलकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की संभावना है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ेः- Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति

‘केवल नारियल फोड़ने से विकास कार्य पूरे नहीं होते’

दिल्ली दरबार फ्लाईओवर का उल्लेख करते हुए मेहता ने कहा कि वहां अधूरे काम होने के बावजूद पुल चालु कर दिया गया था, जबकि गोल्डन नेस्ट फ्लाईओवर के मामले में अलग रुख अपनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उद्घाटन ही मुद्दा है तो दिल्ली दरबार फ्लाईओवर के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। मेहता ने तंज कसा कि ऐसा डबल रोल नहीं चलेगा।

नरेंद्र मेहता ने भाईंदर पश्चिम में प्रस्तावित ST डिपो का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि सरनाईक द्वारा उद्घाटन किए जाने के नौ महीने बाद भी परियोजना आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने मंत्री को ST डिपो निर्माण पूरा करने की चुनौती देते हुए कहा कि ‘केवल नारियल फोड़ने से विकास कार्य पूरे नहीं होते।’

बॉटल नेक फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब फिर से राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने से यह मामला आगामी मानसून सत्र में और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

Pratap sarnaik vs narendra mehta on mmrda bottle neck flyover controversy in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 07:15 PM

Topics:  

  • BJP
  • Development Project
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Flyover Bridge
  • Maharashtra News
  • Mahayuti
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Narendra Mehta
  • NCP
  • Pratap Sarnaik
  • Road Development
  • Thane News
  • Transport Minister Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.