सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बनर्जी? समिक भट्टाचार्य ने दिया न्यौते से जुड़ा अपडेट

Mamata Banerjee in Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। इस बीच ममता बनर्जी की मौजूदगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
mamata banerjee in suvendu adhikari oath ceremony
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: कोलकाता में आज सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्री मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल होने वाले है। साथ ही 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए है।

इस बीच यह खबरें तेज है कि क्या ममता बनर्जी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी? क्या तृणमूल कांग्रेस को प्रमुख ममत बनर्जी को शपथ ग्रहण में आने का न्यौता दिया गया है। इस सस्पेंस के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बात साफ की है।

समिक भट्टाचार्य का बयान

समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

श्यामा प्रसाद की धरती पर बन रही सरकार

सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, यह हमारा सपना नहीं था, यह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना था। श्यामा प्रसाद की धरती पर, श्यामा प्रसाद की सरकार बन रही है। आज सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमारे जीवन में इससे बड़ा पल शायद ही कोई हो सकता है।

बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की हार पर समिक भट्टाचार्य ने बताया है पश्चिम बंगाल की जनता ने 'जंगल राज' के शासन को उखाड़ फेंका है। यह लोकतंत्र की जीत है।

7 मई को बंगाल विधानसभा का कार्यकाल हुआ खत्म

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ज्ञात हो, कि ममता बनर्जी ने इन नतीजों को मानने से इनकार दिया था। साथ ही ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी नहीं दिया था। इस बीच राज्यपाल ने भी विधानसभा को भंग कर दिया था। बता दें, कि बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को ही खत्म हो गया था। ऐसे में अब उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने की अटकलें तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com