- Hindi News »
- India »
- Bjp Counter Attack Lalu Yadav Muslim Reservation Statement Lok Sabha Elections 2024
‘इंडिया’ गठबंधन संविधान बदलकर मुसलमानों को दे देगा आरक्षण, लालू यादव के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') के खिलाफ भाजपा का आरोप राजद अध्यक्ष के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं।
- Written By: किर्तेश ढोबले

लालू यादव और सुधांशु त्रिवेदी (सौजन्य: सोशल सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुस्लिम आरक्षण पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA Alliance) संविधान के मौलिक ढांचे में बदलाव करके अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण प्रदान करेगा।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के खिलाफ भाजपा का आरोप राजद अध्यक्ष के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण दिया जाना चाहिए। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में प्रयुक्त यह शब्द ‘पूरा का पूरा’ बहुत गंभीर है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वे (इंडिया गठबंधन) एससी, एसटी और ओबीसी के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करना चाहते हैं।”
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "भाजपा और PM जिन आशंकाओं को व्यक्त कर रहे थे वे अब पूरी तरह से सच साबित होती दिख रही है। मुस्लिम आरक्षण का जिन्न INDI गठबंधन के चिराग से बाहर निकल कर दक्षिण से लेकर अब गंगा के मैदान तक पहुंच कर भारत के आकाश… https://t.co/Me23smmHm3 pic.twitter.com/uAgM7OU7j4 — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव की योजना के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा द्वारा जताया जा रहा संदेह प्रसाद के बयान से सही साबित होता है। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इससे एक बात और स्पष्ट हो जाती है कि राजद के लिए मुसलमान पहले और यादव बाद में हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘वे मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान के मौलिक ढांचे को बदलना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता सत्ता में आने पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं।”
(एजेंसी)
Bjp counter attack lalu yadav muslim reservation statement lok sabha elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














