‘वोट के लिए मोदी नाचकर भी दिखाएंगे…अडानी-अंबानी उन्हें नचाते हैं’, राहुल गांधी के बयान पर बवाल तय!
Bihar elections 2025: बेगूसराय रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव जीतने के लिए नाचकर भी दिखाएंगे। उन्होंने 56 इंच की छाती पर भी सवाल उठाए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Bihar Assembly Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपना पुराना बयान दोहराते हुए कहा, “मोदी जी चुनावों के समय आपको नाचकर भी दिखाएंगे।” इसके अलावा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी की 56 इंच की छाती को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “अंग्रेजों के समय में भारतीयों की इतनी बड़ी छाती नहीं थी, फिर भी हमने उनसे लड़ाई की और जीत हासिल की, लेकिन कुछ लोगों की 56 इंच की छाती है और वे अमेरिका के आगे झुक जाते हैं।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, “बिहार में हमारा महागठबंधन सत्ता में आएगा और हम आपको बेहतरीन शिक्षा प्रदान करेंगे। मैं आपको व्यक्तिगत रूप से गारंटी देता हूं कि जिस दिन केंद्र में INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा, हम नालंदा विश्वविद्यालय जैसा एक उच्च स्तरीय विश्वविद्यालय खोलेंगे। हम ऐसा विश्वविद्यालय बनाएंगे जहां दुनिया भर से छात्र आएंगे और दाखिला लेंगे।”
बिहार की सरकार को घेरा
बेगूसराय में एक बड़ी जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने बिहार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार की सरकार बेकार है। यह सरकार नहीं चाहती कि बिहार के लोग आगे बढ़ें, बल्कि उन्हें मजदूरी करने पर मजबूर करती है।” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देश के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं और जब बिहार के लोग दुबई और मुंबई जैसे शहर बना सकते हैं, तो अपने राज्य में क्यों नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि बिहार में रोजगार और उद्योग आए। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बिहारियों की असली पहचान मजदूर नहीं, बल्कि निर्माता की है, लेकिन एनडीए की नीतियों ने उनकी मेहनत को कमजोर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
मोदी और शाह पर हमला
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा, “देश की अर्थव्यवस्था और नीतियां अब अडानी और अंबानी के इशारे पर चल रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में आम लोगों को जमीन नहीं मिलती, लेकिन अडानी को एक रुपये में जमीन दे दी जाती है। राहुल ने कहा, “मोदी और शाह का पूरा कंट्रोल अब सिर्फ पूंजीपतियों के पास है। भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार बनकर रह गई है, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार संघर्ष कर रहे हैं।”
पेपर लीक पर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या पेपर लीक घोटालों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार ने मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है। बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों को पहले से पेपर मिल जाते हैं और गरीब बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाता है। मेहनत करने वाले छात्र ठगे जा रहे हैं।”
यह भी पढ़ें- Bihar Elections: आधी आबादी पर भारी सियासी घरानों की महिलाएं, RJD-JDU से लेकर BJP तक फैला परिवारवाद
चुनाव के बाद गायब रहते हैं मोदी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी सिर्फ चुनावों के वक्त दिखाई देते हैं, फिर गायब हो जाते हैं। चुनाव के लिए वे नाच भी सकते हैं, लेकिन चुनाव के बाद अडानी और अंबानी उन्हें नचाते हैं।”
