-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Family Politics Rjd Jdu Bjp Women Candidates In Focus
Bihar Elections: आधी आबादी पर भारी सियासी घरानों की महिलाएं, RJD-JDU से लेकर BJP तक फैला परिवारवाद
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजानैतिक दलों ने आधी आबादी पर भरोसा तो खूब जताया है, लेकिन यहां भी सियासी नेपोटिज्म की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही है।

संदर्भ चित्र (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजानैतिक दलों ने आधी आबादी पर भरोसा तो जताया है, लेकिन यहां भी सियासी नेपोटिज्म की झलक साफ दिखाई दे रही है। यहां एनडीए और महागठबंधन ने 65 महिला उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 43 का ताल्लुक सीधा सियासी घरानों से है।
बिहार की राजनीति में सियासी घरानों से जुड़ी आधी आबादी को आसानी से अवसर मिल रहे हैं। यानी सभी दलों में राजनैतिक घरानों की महिलाओं को ही अधिक मौके मिल रहे हैं। पार्टी में संघर्ष कर आगे आने वाली महिलाओं की संख्या कम है। इस बार भी राजनैतिक घरानों से जुड़ी महिलाओं का ही बोलबाला है।
कुल 65 महिलाओं को बनाया गया उम्मीदवार
दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया ने 65 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें 22 महिलाएं ही अपने दम पर राजनीति में सक्रिय हैं। 43 महिलाओं का नाता सियासी परिवारों से है। एनडीए ने 34 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें 14 सामान्य कार्यकर्ता हैं। महागठबंधन ने 31 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें से 23 महिलाओं का नाता राजनीतिक घरानों से है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
बन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती भी चुनावी मैदान में लालगंज की उम्मीदवार शिवानी शुक्ला पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और अनु शुक्ला की बेटी हैं। परसा की उम्मीदवार डॉ. करिश्मा राय पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती हैं। पातेपुर (सु) की प्रेमा चौधरी पूर्व विधायक हैं। मोकामा की उम्मीदवार वीणा देवी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। मोहिउद्दीननगर की उम्मीदवार डॉ. एज्या यादव के ससुर राजेन्द्र राय लालू राज में मंत्री थे।
बिहार चुनाव: संदर्भ चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
मसौदी से चुनाव लड़ रही मौजूदा विधायक रेखा पासवान की अपनी पहचान है। बांकीपुर की रेखा गुप्ता संगठन में सक्रिय हैं जबकि गोविन्दपुर की उम्मीदवार पूर्णिमा देवी खुद विधायक रही हैं। पति पूर्व विधायक कौशल यादव हैं। परिहार से चुनाव लड़ रहीं स्मिता पूर्वे गुप्ता पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे की बहू है।
रूपौली की उम्मीदवार बीमा भारती नीतीश सरकार में मंत्री थीं। प्राणपुर की इशरत परवीन पार्टी में सक्रिय हैं। कटोरिया (सु) की उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पूर्व विधायक हैं। नोखा से चुनाव लड़ रहीं अनिता देवी नोनिया पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। इनके ससुर जंगी प्रसाद चौधरी मंत्री थे। चकाई की उम्मीदवार सावित्री देवी के पति फाल्गुनी यादव विधायक रह चुके हैं।
- इंडिया और एनडीए ने कुल 65 महिलाओं को बनाया है उम्मीदवार
- एनडीए की 34 महिलाओं में से 14 सामान्य कार्यकर्ताओं को टिकट
- महागठबंधन की 31 में से 23 महिलाओं का सियासी घरानों से नाता
नीतीश कुमार ने 13 महिलाओं को दिया टिकट
जदयू ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से कई की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है तो कुछ को पहली बार अवसर मिला है। इनमें से कुछ ने कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सकन शुरू किया था। धमदाहा की उम्मीदवार लेशी सिंह, फुलपरास की शीला मंडल, समस्तीपुर की आवमेध देवी, बेलागंज की मनोरमा देवी, नवादा की विभा देवी व बाबूबरही की मौना कामत के साथ-साथ केसरिया की गालिनी मित्रा पहले से सदन की यात्रा कर चुकी हैं।
मधेपुरा से मैदान में उतरी कविता साहा ने पंचायती राज प्रतिनिधि के रूप में राजनीतिक सफर प्रारंभ किया। गायघाट से पार्टी उम्मीदवार कोमल सिंह राजनीतिक परिवार से आती है। उनकी माता वीणा सिंह लोजपा (रा) की सांसद है, जबकि उनके पिता दिनेश सिंह जदयू विधान पार्षद। विभूतिपुर की उम्मीदवार रवीना कुशवाहा पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी है, जबकि त्रिवेणीगंज की सोनम रानी सरदार स्थानीय रूप से सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। अररिया की शगुफ्ता अजीम पहले चुनाव लड़ चुकी है। शिवहर की पर्वता गुप्ता भी स्थानीय स्तर पर राजनीति में सक्रिय रही है।
BJP ने भी 13 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने 13 महिलाओं की इस बार चुनाव में टिकट दिया है। बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, प्राणपुर से निशा सिंह, कोदा से कविता देवी, बारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह, मोहनियां से संगीता देवी पहले ही सदन पहुंच चुकी है। नरपतगंज से देवती यादव पहले विधायक रह चुकी है।
मुजफ्फरपुर की औराई से पार्टी उम्मीदवार रमा निषाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टेन जयनारायण निषाद की बहू और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी है। छपरा से छोटी कुमारी राजनीतिक कार्यकर्ता है। वे छपरा की जिलापंचायत अध्यक्ष रही हैं। किशनगंज से स्वीटी सिंह राजनीतिक परिवार से हैं। अलीनगर से मैथिली ठाकुर की राजनीति में पहली बार एंट्री हुई है। उधर, कोचाधामन से पार्टी उम्मीदवार वीणा देवी की भी कोई बड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।
चिराग पासवान ने 6 महिलाओं को दिया टिकट
लोजपा (रा) से छह महिलाओं को टिकट मिला। इनमें से सीमा सिंह का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। अन्य पांच में चार का पॉलिटिकल बैंकमाउंड है, जबकि एक पहली बार चुनाव लड़ रही है। कटिहार के बलरामपुर से उम्मीदवार बनी सगीता देवी 2020 में भी करीब नौ हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थी। वर्तमान में पार्टी की कटिहार जिलाध्यक्ष भी है।
मखदुमपुर से उम्मीदवार रानी कुमारी वर्तमान में जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष है। नवादा के गोविदपुर से उम्मीदवार बनी बिनीता मेहता के पति अनिल मेहता भाजपा के नवादा जिला अध्यक्ष है। बोचहा से उम्मीदवार बेबी कुमारी पूर्व विधायक और भाजपा की सक्रिय पदाधिकारी रही है। फतुहा से उम्मीदवार रूपा कुमारी वर्तमान में फतुहा नपं की मुख्य पार्षद है।
मांझी ने परिवार की महिलाओं को दिया मौका
हम (सेक्युलर) से दो महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें बाराचट्टी (सु) से ज्योति देवी और इमामगंज (सु) से दीपा कुमारी हैं। ज्योति देवी बीते दो टर्म से बाराचट्टी की विधायक हैं, जबकि दीपा कुमारी ने जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद इमामगंज से पिछला उपचुनाव जीता था। ज्योति देवी जीतन राम मांझी की समधन तो दीपा कुमारी उनकी बहू है। छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे रालोमो ने एक महिला स्नेहलता कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की वह पत्नी है।
RJD ने 23 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार
महिलाओं को टिकट देने में राजद आगे है। 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही पार्टी ने 24 महिलाओं को टिकट दिया था। मोहनियां (सु) से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने से अब 23 महिलाएं मैदान में हैं। इन महिलाओं में अधिकतर का रिश्ता राजनीतिक घरानों से है। छह महिलाएं ही संघर्ष के बल पर मैदान में है। बिहारीगंज से चुनाव लड़ रहीं रेणु कुशवाहा पूर्व मंत्री है। वारसलीगंज से चुनाव लड़ रहीं अनिता देवी महतो बाहुबली अशोक महतो की पत्नी है। हसनपुर से चुनाव लड़ रही माला पुष्पम पूर्व विधायक सुनील पुष्पम की पत्नी है।
यह भी पढ़ें: बिहार में इतिहास रचेंगे हरिनारायण, लालू-नीतीश भी नहीं कर सके ये कारनामा, रोक पाएगा महागठबंधन?
मधुबनी से चुनाव लड़ रहीं संध्या रानी कुशवाहा जिला परिषद की सदस्य रही है। जबकि इमामगंज (सु) से चुनाव लड़ रहीं रितु प्रिया चौधरी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय है। बाराचट्टी (सु) से कुराय तह रहीं तनुषी मांझी पूर्व सांसद भगवतिया देवी की नातिन और पूर्व विधायक समात्र देवी की बेटी है। बनियापुर से चुनाव लड़ रहीं चांदनी सिंह पूर्व विधायक आक सिंह की पत्नी हैं। अलरी से चुनाव लड़ रहीं वैजयंती देवी पूर्व विधायक है। रजौली (सु) से चुनाव लड़ रहीं पिंकी चौवरी संगठन में सक्रिय हैं।
कांग्रेस से भी 5 महिलाएं चुनावी मैदान में
कांग्रेस ने 61 में से पांच महिलाओं को टिकट दिया है। राजापाकड़ से विधायक प्रतिमा कुमारी दास और हिसुआ विधायक नीतू यूनानी को पार्टी ने इस बार भी आजमाया है। नीतू सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। ससुर आदित्य सिंह मंत्री रह चुके हैं। वह जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी है। प्रतिमा दास ने मेहनत के दम पर मुकाम पाया है। कोड़ा से पूर्व विधायक पूनम पासवान और बेगूसराय में पूर्व विधायक अमिता भूषण की दोबारा टिकट दिया है। सोनबरसा उम्मीदवार सरिता केशरी 2020 चुनाव में लोजपा से खड़ी थी।
क्या है वामदलों और वीआईपी का हाल?
वीआईपी ने दो महिलाओं को टिकट दिया था पर बाबूबरही की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने नाम वापस ले लिया। बिहपुर से चुनाव लड़ रहीं अर्पणा मंडल जदयू सांसद अजय मंडल की भतीजी हैं। माले ने दीपा से दिव्या गौतम को उम्मीदवार बनाया है। दिव्या ने राजनीति में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या छात्र राजनीति से ही सक्रिय हैं। आईपीपी ने बेलदौर से तनीशा चौहान को उम्मीदवार बनाया है जो पार्टी में लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं।
Bihar election family politics rjd jdu bjp women candidates in focus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे विकास कार्यों के आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














