- Hindi News »
- India »
- Big Aversion In Bihar Union Minister Of State Ashwini Choubeys Convoy Jeep Overturned In Patna 5 Policemen Injured
बिहार में बड़ा हादसा टला: पटना में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की जीप पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

PHOTO- @AshwiniKChoubey
पटना: बिहार के पटना में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के काफिले में दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में एक एस्कॉर्ट जीप (escort jeep) रविवार को बिहार में पलट गई। फिलहाल इस एक्सीडेंट में कोई किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों और राहत में जुटे लोगों द्वारा तेजी से बचाव करने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस सड़क हादसे में करीब 5 पुलिसकर्मी (policemen) घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे। उस वक्त यह हादसा हो गया। जिसमें करीब पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो फुटेज पोस्ट किया। जिसमें उन्हें हादसे में पलटी एस्कॉर्ट गाड़ी का मुआयना करते देखा जा सकता है। हादसा मथिला और नारायणपुर के बीच हुआ।
बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं। pic.twitter.com/ybTVi6jn5v — Ashwini Kr. Choubey(मोदी का परिवार) (@AshwiniKChoubey) January 15, 2023
मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्विटर पर कहा कि बक्सर से पटना के रास्ते में डुमराव के मथिला-नारायणपुर मार्ग के नहर के सड़क पुल पर कोरानसराय थाने का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी ठीक लग रहे हैं। घायल पुलिसकर्मियों और चालक के साथ डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं।’
सम्बंधित ख़बरें
पानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
डुमराव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है। प्रभु श्रीराम सभी को शीघ्र स्वस्थ करें।
उन्होंने कहा कि नहर में पलटी गाड़ी से पुलिसकर्मियों को निकालने में भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी, मेरे अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजॉय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Big aversion in bihar union minister of state ashwini choubeys convoy jeep overturned in patna 5 policemen injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
May 19, 2026 | 10:01 PMVarada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
May 19, 2026 | 09:56 PMGym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
May 19, 2026 | 09:56 PMचीज एनालॉग पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश
May 19, 2026 | 09:54 PM‘महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी’, Maharashtra 1st Conclave 2026 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस
May 19, 2026 | 09:49 PMगेटवे से नहीं हटेगा बस स्टॉप, विस अध्यक्ष के सुझाव को बेस्ट समिति ने ठुकराया
May 19, 2026 | 09:41 PMविभाग की लापरवाही, भुगत रहे गरीब शिक्षक? ‘ब्रिज कोर्स’ न होने से रुकी सैलरी और इंक्रीमेंट; जानें पूरा मामला
May 19, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














