- Hindi News »
- India »
- Bibhav Kumars Troubles Increased In Swati Maliwal Case Judicial Custody Extended
स्वाति मालीवाल केस में बढ़ीं बिभव कुमार की मुश्किलें, बढ़ी न्यायिक हिरासत
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत अब 13 सितंबर तक बढ़ी है। न्यायिक हिरासत खत्म होने पर आज उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था।कुमार की ओर से कहा गया था कि उनकी चार्जशीट पन्नों पर पेज नंबर नहीं दिया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

स्वाति मालीवाल-बिभव कुमार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आज यानी शनिवार 24 अगस्त को केजरीवाल के PA बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत आगामी 13 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस बाबत आज अदालत ने उनकी ओर से दायर अर्जी पर पुलिस से जवाब भी मांगा है, जिसमें चार्जशीट के साथ दायर दस्तावेज देने की मांग रखी गई है।
दरअसल बिभव कुमार की ओर से कहा गया था कि उनकी चार्जशीट पन्नों पर पेज नंबर नहीं दिया गया है।ऐसे में उन्हें सभी दस्तावेज पूरे हैं या नहीं, ये पता नहीं चल पा रहा है।सके बाद कोर्ट ने पेजों पर नंबरिंग करने का आदेश दिया।दिल्ली पुलिस ने बीते 16 जुलाई को बिभव कुमार के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।
यहां पढ़ें – आज रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों की बैठक लेंगे गृहमंत्री शाह, जानें क्यों महत्वपूर्ण है छत्तीसगढ़ दौरा
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा, तड़के सुबह लुधियाना पहुंचे अधिकारी
सपा-आप की नजदीकियां उड़ा सकती हैं कांग्रेस की नींद…अखिलेश के एक बयान ने बदला यूपी चुनाव 2027 का गणित?
राघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
जानकारी दें कि इसके पहले बीते 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का बुधवार को निर्देश दिया था।
इससे पहले शीर्ष अदालत ने कुमार के बर्ताव के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था, ” क्या इस तरह के गुंडे मुख्यमंत्री के आवास में काम करने चाहिए?” पीठ ने कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दर्ज की गई घटना के विवरण से स्तब्ध है। कुमार ने मामले में जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाई कोर्ट के 12 जुलाई के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि उनके खिलाफ आरोप झूठे हैं। कुमार ने यह भी कहा है कि जांच पूरी हो जाने के बाद अब उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है।
यहां पढ़ें – PM मोदी आज कर्मचारी संगठनों से करेंगे मुलाकात, OPS-NPS समेत कई मुद्दों पर हो सकती है बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार कुमार ने बीते 13 मई को केजरीवाल के सरकारी आवास पर स्वाति मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था। कुमार के खिलाफ बीते 16 मई को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें महिला को डराना-धमकाना, निर्वस्त्र करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना और गैर इरादतन हत्या का प्रयास करना शामिल है। कुमार को बीते 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। कुमार को जमानत देने से इनकार करते हुए तब दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि आरोपी काफी ‘रसूखदार’ है और उसे राहत देने का कोई आधार नहीं बनता।
Bibhav kumars troubles increased in swati maliwal case judicial custody extended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs MI: गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 20, 2026 | 12:46 PMनागपुर: विदेशी फूलों से सजी महफिल, ऑर्किड-लिली से रॉयल लुक, शादी सजावट में नया क्रेज
Apr 20, 2026 | 12:43 PMPune Minor Rape Case: दुष्कर्म का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फरार, POCSO के तहत केस दर्ज
Apr 20, 2026 | 12:43 PMमैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, VIDEO देख पसीज जाएगा आपका दिल, मैच के बाद क्या हुआ?
Apr 20, 2026 | 12:42 PMलेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
Apr 20, 2026 | 12:38 PMचुनाव आयोग यानी बीजेपी का हेड ऑफिस? संजय राउत ने संस्थाओं की साख पर उठाए सवाल
Apr 20, 2026 | 12:32 PMनागपुर की 277 स्कूलों में सोलर प्रोजेक्ट अटका, बिजली का संकट; बच्चे गर्मी में बेहाल
Apr 20, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














