-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Amit Shah Three Day Chhattisgarh Visit
आज रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों की बैठक लेंगे गृहमंत्री शाह, जानें क्यों महत्वपूर्ण है छत्तीसगढ़ दौरा
- Written By: राहुल गोस्वामी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सल विरोधी अभियानों पर कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। बैठकों में नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे।

(डिज़ाइन फोटो)
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर बीते शुक्रवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा 3 दिनों का है। इस दौरे के दौरान सबसे अहम बैठक इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ पड़ोसी राज्य के अफसर भी प्रमुकता से शामिल होंगें और नक्सलवाद के खिलाफ भी एक रणनीति बनेगी। शाह 25 अगस्त तक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जानकारी दें कि इस अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के अलावा केंद्र सरकार के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इन प्रदेशों के आपसी कोऑर्डिनेशन से नक्सलियों को खत्म करने और प्रदेशों में योजनाएं चलाने पर मीटिंग में बात होगी।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives in Raipur on a three-day visit to Chhattisgarh. He was received by Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai and other leaders on arrival pic.twitter.com/03UuCVfT98 — ANI (@ANI) August 23, 2024
गृहमंत्री शाह बीती शुक्रवार रात 10 बजे के बाद विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विमानतल से शाह नवा रायपुर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।
यहां पढ़ें- निशांत अग्रवाल को झटका, HC ने सजा रद्द करने से किया इनकार
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
जान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
तय कार्यक्रम के अनुसार अपने प्रवास के दौरान शाह आज शनिवार 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद वे आज सुबह 11:30 बजे रायपुर में छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद शाह दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास संबंधी बैठक में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विराेध में चंद्रपुर रहा बंद
फिर 25 अगस्त को गृहमंत्री शाह सुबह 10:30 बजे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के रायपुर में कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद रायपुर में ही दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे।
देखा जाए तो केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद शाह का यह राज्य का पहला दौरा है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में BJP के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है। इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 142 नक्सलियों को मार गिराया है।
वहीं छत्तीसगढ़ में मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो यहां सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद है। BJP की मानें तो बीते 6 महीने में ही जो काम हुआ है वो कांग्रेस सरकार के साल भर के आंकड़ों से ज्यादा है। 6 महीने में ही अलग-अलग मुठभेड़ में 150 के करीब नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में यहां सरेंडर और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
Amit shah three day chhattisgarh visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














