- Hindi News »
- India »
- Bhupesh Baghel Attacked Amit Shah And Asked If Home Minister Will Resign
Pahalgam Attack: ‘अब क्या अमित शाह इस्तीफा देंगे’, बघेल बोले- तय हो जिम्मेदारी…पीएम बुलाएं सर्वदलीय बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अमित शाह को घेरा है। उन्होंने कहा कि घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। बघेल ने आगे कहा कि क्या अब अमित शाह इस्तीफा देंगे?
- Written By: Saurabh Pal

अमित शाह और भूपेश बघेल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की ‘‘मध्यस्थता” को लेकर सोमवार को एक बार फिर सवाल खड़े किए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या उसने द्विपक्षीय मामले में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार कर लिया है? पार्टी महासचिव बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार एवं प्रशासन के स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही सवाल किया कि क्या गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा देंगे?
बघेल ने कहा कि सरकार को पूरे घटनाक्रम पर सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाकर स्थिति साफ करनी चाहिए। इसके साथ ही होने वाली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवश्य शामिल होना चाहिए।
‘भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं’
सम्बंधित ख़बरें
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस पार्टी की तरफ से भूपेश बघेल ने एकबार फिर सैनिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारी वीर सेना ने संकल्प और साहस के साथ दुश्मनों को जिस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया, वह पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का पल था। हमारे जवानों ने अनेक युद्धों में भारत की अखंडता की रक्षा की। 1971 के बाद इंदिरा गांधी ने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। आज भी हमारी सेना उसी जज़्बे के साथ सीमा पर डटी हुई है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान को भारत ने चटाया धूल
भूपेश बघेल ने इसके आगे कहा कि जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस पार्टी ने राजनीति को पीछे रखा और देशहित को प्रथम स्थान दिया। 1965 में लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश को एक सूत्र में बांधा। 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के दबाव को ठुकराकर पाकिस्तान को धूल चटा दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज भी हमारा वही संकल्प है। आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में राजनीति नहीं, राष्ट्रवाद चाहिए। हमने उनसे सीखा है कि दुश्मन के साथ बातचीत की मेज पर बैठें तो कमजोरी नहीं, ताकत दिखाएं।
कांग्रेस ने दिया सैनिकों का साथ और भाजपा ने की राजनीति
इसके साथ पूर्व सीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किए। ‘संविधान बचाओ रैली’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को स्थगित किया गया ताकि देश में एकजुटता का संदेश जाए। हमने ‘जय हिंद यात्रा’ निकाली ताकि सेना का मनोबल बढ़े और जनता आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट हो। हमने सरकार से कहा कि कितना भी बड़ा संकट आए, कांग्रेस आपके साथ है। बघेल ने दावा किया कि लेकिन जब पूरा देश सेना के साथ खड़ा था तो भाजपा के नेता ट्विटर पर भाजपा और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की तुलना कर इसे राजनीतिक रंग दे रहे थे।
Bhupesh baghel attacked amit shah and asked if home minister will resign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













