भगवाधारी करेंगे पाकिस्तान-बांग्लादेश में राज…ओवैसी के बयान पर ‘फायर’ हुए बाबा, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
Asaduddin Owaisi Hijab PM Statement : धार्मिक नेता और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने हिजाब पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
देवकी नंदन ठाकुर व असदुद्दीन ओवैसी (डिजाइन फोटो)
Devkinandan Thakur: धार्मिक नेता और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने हिजाब पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर ओवैसी चाहते हैं कि भारत की प्रधानमंत्री हिजाब पहनने वाली महिला बने तो हमारा भी एक सपना है। हमारा सपना है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में तिलक और भगवा कपड़े पहनने वाले लोग सत्ता में हों।
गौरतलब है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी समुदायों के लोगों को समान दर्जा देता है, जबकि पाकिस्तानी संविधान टॉप संवैधानिक पदों को सिर्फ़ एक समुदाय तक सीमित रखता है।
ओवैसी के बयान पर मचा घमासान
ओवैसी के बयान पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। BJP समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उनके बयान से असहमति जताई है। BJP सांसद अनिल बोंडे ने ओवैसी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि हैदराबाद के सांसद सिर्फ आधा सच बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
जिम में प्यार का खेल, फिर बना दिया मुसलमान…शामली में करोड़पति का बेटा आयुष बना रहमान, पाकिस्तान से जुड़ा तार
18 साल का बच्चा निकला CBI से भी तेज… CBSE OSM Scam पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, थपथपाई सार्थक की पीठ
बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर पर जानलेवा हमला, मधुबनी में भीड़ ने की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे मंत्री
बोंडे ने दावा किया कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनना चाहतीं। ईरान में महिलाओं द्वारा हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए बोंडे ने दावा किया कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं चाहतीं क्योंकि किसी को भी गुलामी पसंद नहीं है।
क्या बोले थे AIMIM चीफ ओवैसी?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी संविधान के अनुसार, वहां सिर्फ़ एक धर्म का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है। लेकिन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान में साफ तौर पर कहा गया है कि कोई भी नागरिक मेयर, राज्य का मुख्यमंत्री या देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘एक दिन खुद ओवैसी को ही बुर्का पहनकर…’ AIMIM चीफ के हिजाब वाले बयान पर भड़के कपिल मिश्रा
ओवैसी ने आगे कहा था कि इंशाअल्लाह, वह दिन ज़रूर आएगा जब न मैं और न ही आज की पीढ़ी ज़िंदा होगी, लेकिन हिजाब पहनने वाली एक बेटी ज़रूर भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। सत्ताधारी पार्टी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि वह दिन ज़रूर आएगा…मुसलमानों के खिलाफ़ जो नफ़रत फैलाई जा रही है, वह ज़्यादा समय तक नहीं चलेगी।”
