‘आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों…’ Delhi Blast पर भड़के बागेश्वर बाबा; मदरसों पर दिया बड़ा बयान
Delhi Blast ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले पर Baba Bageshwar की मुस्लिम और उनकी शिक्षा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के बागेश्वर धाम बाबा (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhirendra Shastri Remark on Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा के पलवल में अपनी पदयात्रा के दौरान उन्होंने इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक ऐसा सवाल उठाया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने आतंकवाद को सीधे तौर पर एक समुदाय विशेष की शिक्षा नीति से जोड़ा है।
गौरतलब है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपनी ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ पर हैं। उनकी यह यात्रा दिल्ली से शुरू हुई थी जो अब हरियाणा में पहुंच चुकी है। पलवल से पहले, आठ नवंबर को उनका पड़ाव फरीदाबाद में था, जहां उनकी जनसभा में चार से पांच लाख लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी मंच से फरीदाबाद और दिल्ली का नाम बदलने की मांग भी उठी थी। यात्रा मंगलवार को पलवल के सीनियर सेकंडरी स्कूल से शुरू होकर होडल विधानसभा पहुंची, जहां गांव मित्रोल में रात्रि विश्राम किया गया।
#WATCH | Palwal, Haryana: On Delhi car blast, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, “If India were a Hindu Rashtra, if Sanatanis were united, then they would not have been involved in such activities… Hindu unity means the tradition which believes in… pic.twitter.com/HfZdmElgPr — ANI (@ANI) November 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IDFC और AU बैंक घोटाले में CBI का एक्शन! चंडीगढ़ और पंचकुला के ज्वैलरी शोरूम समेत 7 ठिकानों पर की छापेमारी
ऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
BJP Minority Politics Madhya Pradesh: मुस्लिमो से बीजेपी की बेरुखी, राजनितिक नियुक्त्ति में किये गए नजर अंदाज
‘आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों होते हैं?’
पलवल में मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली ब्लास्ट पर एक बड़ा और विवादास्पद सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “यही विश्व का दुर्भाग्य है कि यही (मुस्लिम) क्यों आतंकवादी होते हैं।” उन्होंने इस गंभीर समस्या की जड़ पर बात करते हुए कहा कि कहीं न कहीं इनकी शिक्षा नीति में गड़बड़ है। धीरेंद्र शास्त्री ने सीधे तौर पर मदरसों की शिक्षा पर उंगली उठाते हुए कहा कि मदरसों की शिक्षा नीति में मानवता के बारे में पढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा में सुधार ही इस तरह की मानसिकता को बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: महुआ से चुनाव हार रहे तेज प्रताप यादव, Exit Poll में RJD का ये नेता मार रहा बाजी
हिंदू एकता ही समाधान
धीरेंद्र शास्त्री ने इस समस्या का स्थायी समाधान हिंदू एकता को बताया। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है और यदि सभी सनातनी एकजुट होंगे, तो वे लोग (आतंकी) ऐसी एक्टिविटी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुओं की एकता और परंपरा का असली मतलब ‘वासुदेव कुटुम्बकम’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) और ‘अहिंसा परमो धर्म’ (अहिंसा ही परम धर्म है) है। बाबा ने स्पष्ट कहा कि अगर हिंदू एकजुट होगा तो वे लोग किसी की जान लेने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। अपनी इस सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों को एकजुट होने का आह्वान किया और साथ ही यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।
